14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'10 दिन बीत गए... पीएम को किसी पर भरोसा नहीं', दिल्ली के...

’10 दिन बीत गए… पीएम को किसी पर भरोसा नहीं’, दिल्ली के नए सीएम को लेकर बोलीं आतिशी

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने चुनाव के नतीजे के 10 दिन बीतने के बाद भी सीएम का नाम ना फाइल होने पर चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव के नतीजे आए 10 बीत गए हैं, लेकिन बीजेपी अभी तक मुख्यमंत्री पद का फैसला नहीं ले पाई है. दिल्ली के लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही बीजेपी का सीएम उनके लिए काम शुरू हो कर देगा, लेकिन दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई. आतिशी ने कहा कि उनके पास दिल्ली वालों के लिए कोई विजन नहीं है.

आतिशी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा, दिल्ली के चुनाव के नतीजे के आए 10 दिन हो चुके हैं आज 17 तारीख है. दिल्ली वालों को उम्मीद थी की 9 तारीख को भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी और 10 तारीख को शपथ ग्रहण होगा. उसके बाद दिल्ली वालों का काम शुरू होगा, लेकिन दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई.

उन्होंने कहा कि आज 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन बीजेपी मुख्यमंत्री पद निर्णय नहीं ले पाई है. 48 विधायकों का एक ही काम है लूट-खसोट करना दिल्ली की जनता को लूटने दिल्ली के पैसे की बंदरबांट करना. दिल्ली की सरकार चलाने के लिए उनके पास एक भी व्यक्ति नहीं है, जिसे वह चयन करके मुख्यमंत्री बना सकें.

आतिशी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री जी को अपने 48 विधायकों में किसी पर भी भरोसा नहीं है. उन्हें पता है इन 48 विधायकों में से एक भी विधायक सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता. अगर मुख्यमंत्री बनने लायक कोई नहीं है तो दिल्ली की सरकार कैसे चलाएंगे. उनके पास दिल्ली वालों के लिए कोई विजन नहीं है.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...