9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यदिनदहाड़े 10 से 12 लोगों ने घेरकर युवक का किया कत्ल, धारदार...

दिनदहाड़े 10 से 12 लोगों ने घेरकर युवक का किया कत्ल, धारदार हथियारों से रेता गला

Published on

जालना,

महाराष्ट्र में जालना में रेलवे फ्लाईओवर के पास दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस घटना से जालना में हड़कंप मच गया. पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की. युवक की गर्दन और सीने पर धारदार हथियार से वार किया गया है. ASP आयुष नोपानी खुद मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक इस घटना का मामला दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है.

पुलिस का कहना है कि ये हत्या बदले की भावना से की गई है. दरअसल, दो दिन पहले एक युवक को मार दिया गया था, उसके परिजनों ने बुधवार को जालना में दिनदहाड़े आरोपी की बेरहमी से हत्या कर दी. रेलवे ट्रैक के पास हुई इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. मृतक की पहचान 28 वर्षीय शेख खुसरो के रूप में हुई है. शेख खुसरो ने सोमवार की रात 25 वर्षीय समीर शाह की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. समीर की हत्या के बाद से पुलिस खुसरो की तलाश कर रही थी.

बुधवार को खुसरो रेलवे ट्रैक के पास घूम रहा था, यह खबर मिली तो समीर का भाई कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचा और खुसरो को पकड़ लिया. खुसरो भागने लगा तो समीर के परिजनों ने उसका पीछा किया और उस पर कई बार धारदार हथियार से हमला किया. उसके चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें 12 संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि समीर और खुसरो पड़ोसी थे. खुसरो इस बात से नाराज था कि समीर ने उसके खिलाफ छोटे-मोटे झगड़ों को लेकर केस दर्ज करा दिया था. नवंबर 2020 में खुसरो ने अपने भाई शेख साजिद की हत्या कर दी थी. वह कुछ महीने जेल में बिताने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था. पुलिस को संदेह है कि हाल ही में की गई हत्या खुसरो द्वारा कुछ दिन पहले की गई हत्या का बदला लेने के लिए हुई है.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this