6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजॉर्जिया के रिजॉर्ट में जहरीली गैस से 11 भारतीयों की मौत, कमरे...

जॉर्जिया के रिजॉर्ट में जहरीली गैस से 11 भारतीयों की मौत, कमरे से मिली लाश

Published on

जॉर्जिया

जॉर्जिया से भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जॉर्जिया के गुडौरी में स्थित एक पहाड़ी रिसॉर्ट में 11 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। पूर्व सोवियत देश की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, 11 भारतीय लोगों की मौत संभवतः जहरीले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण हुई है।

जॉर्जिया के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि प्रारंभिक निरीक्षण में किसी भी तरह की चोट या हिंसा के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने भी कहा है कि मौतें कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से हुई हैं। सभी 12 लोग रिजॉर्ट की दूसरी मंजिल पर बेडरूम में मृत पाए गए हैं। दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि शवों को भारत में जल्द वापस लाया जा सके। दूतावास ने कहा है कि हम शोक संतप्त परिवारों के संपर्क में भी हैं और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान
जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में स्थित भारतीय दूतावास ने गुडौरी में ग्यारह भारतीय नागरिकों के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर दुख प्रकट किया है। दूतावास ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारतीय दूतावास ने कहा- “दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि शवों को शीघ्र स्वदेश भेजा जा सके। जॉर्जिया में भारतीय मिशन ने 16 दिसंबर को एक बयान में कहा, “हम शोक संतप्त परिवारों के भी संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

शारीरिक चोट के कोई निशान नहीं
जॉर्जिया के गुडौरी के पहाड़ी रिसॉर्ट में कुल 12 लोग मृत पाए गए थे जिनमें से 11 लोग भारतीय थे। जानकारी के मुताबिक, जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है कि किसी भी पीड़ित पर हिंसा या शारीरिक चोट के कोई निशान नहीं थे। मृत्यु का सटीक कारण पता करने के लिए एक फोरेंसिक टेस्ट भी किया गया है।

रेस्ट एरिया में पाए गए शव
जानकारी के मुताबिक, भारतीय नागरिकों के शव रेस्तरां की दूसरी मंजिल पर रेस्ट एरिया में पाए गए हैं। सभी लोग वहीं पर कार्यरत थे। आपको बता दें कि गुडौरी जॉर्जिया में ग्रेटर काकेशस पर्वत श्रृंखला पर स्थित एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट है। इस मामले में जांच की कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...