10.7 C
London
Monday, December 22, 2025
Homeराष्ट्रीयदुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 14 भारत के, देख लें...

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 14 भारत के, देख लें इस लिस्ट में कहीं आपके शहर का नाम तो नहीं

Published on

नई दिल्ली

साल 2022 में दुनिया का 8वां सबसे प्रदूषित देश भारत रहा। साल 2021 में भारत 5वें स्थान पर था। चिंता की बात यह भी है कि भारत के लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से सात गुना जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। मंगलवार को सामने आई स्विस संस्था IQAir की ‘वर्ल्ड एयर क्वॉलिटी’ रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

रिपोर्ट में 2022 के प्रदूषण के आधार पर 131 देशों का आकलन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में 19 एशिया के हैं, जिनमें 14 भारतीय शहर हैं। टॉप 50 प्रदूषित शहरों में 39 भारत के हैं। भारत का सबसे प्रदूषित शहर राजस्थान का भिवाड़ी रहा। महानगरों में सबसे प्रदूषित दिल्ली रही है। प्रदूषित राजधानियों में नई दिल्ली दूसरे पायदान पर है। साल 2021 में यह सबसे प्रदूषित थी।

भारत के करीब 60% शहरों में प्रदूषण WHO के मानकों से सात गुना अधिक है। साल 2022 में भारत में हवा में प्रदूषण नापने की इकाई PM2.5 में कुछ गिरावट आई है। इसका स्तर 53.3 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर रहा। यह 2021 (58.1 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर) की तुलना में थोड़ा कम है। साल 2022 में ही भारत ने नैशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के लक्ष्य में बदलाव किया और 2026 तक प्रदूषण में 40% कमी करने की बात कही थी।

ग्रीनपीस इंडिया के कैंपेन मैनेजर अविनाश चंचल का कहना है कि वायु प्रदूषण भारत के लिए बड़ा खतरा है। सरकार को इसे कम करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उद्योगों, गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सख्त नियमों की जरूरत है। इसके साथ ही सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में निवेश करने की जरूरत है।

8वां सबसे प्रदूषित देश भारत

क्रम संख्या देश प्रदूषण का स्तर (PM 2.5)
1. चाड 89.7
2. इराक 80.1
3. पाकिस्तान 70.9
4. बहरीन 66.6
5. बांग्लादेश 65.8
6. बुर्किना फासो 63
7. कुवैत 55.8
8. भारत 53.3
9. इजिप्ट 46.5
10. ताजिकिस्तान 46

सबसे प्रदूषित शहर

क्रम संख्या शहर प्रदूषण का स्तर (PM 2.5)
1. लाहौर (पाकिस्तान) 97.4
2. होटन (चीन) 94.3
3. भिवाड़ी(भारत) 92.7
4. दिल्ली (भारत) 92.6
5. पेशावर(पाकिस्तान) 91.8
6. दरभंगा (बिहार) 90.3
7. आसोपुर (बिहार) 90.2
8. अन जामेना (चाड) 89.7
9. नई दिल्ली (दिल्ली) 89.1
10. पटना (बिहार) 88.9
11. गाजियाबाद (यूपी) 88.6
12. धारूहेड़ा (हरियाणा) 87.8
13. बगदाद (इराक) 87.7
14. छपरा (बिहार) 85.9
15. मुजफ्फरनगर (यूपी) 85.5
16. फैसलाबाद(पाकिस्तान) 85.4
17. ग्रेटर नोएडा(यूपी) 83.2
18. बहादुरगढ़ (हरियाणा) 82.2
19. फरीदाबाद (हरियाणा) 79.7
20. मुजफ्फरपुर (बिहार) 86.7

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 11 दिन शेष, मिस किया तो एक साल करना होगा इंतजाररविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग...

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला अपने अंतिम...

छोटे रूट और सीजन टिकट यात्रियों को राहत

नई दिल्ली।रेलवे ने छोटे रूट पर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत...

अमेरिकी सरकार ने एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइलें वेबसाइट से हटवा दींमेलानिया और ट्रम्प की तस्वीरें भी हटाई गईं

नई दिल्ली ।अमेरिका की संघीय अदालत ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइलें वेबसाइट...

मोहन भागवत संघ को भाजपा के चश्मे से देखना गलत

कोलकाता ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के प्रमुख मोहन भागवत ने स्पष्ट कहा है कि संघ...

More like this

छोटे रूट और सीजन टिकट यात्रियों को राहत

नई दिल्ली।रेलवे ने छोटे रूट पर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत...

अमेरिकी सरकार ने एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइलें वेबसाइट से हटवा दींमेलानिया और ट्रम्प की तस्वीरें भी हटाई गईं

नई दिल्ली ।अमेरिका की संघीय अदालत ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइलें वेबसाइट...

मोहन भागवत संघ को भाजपा के चश्मे से देखना गलत

कोलकाता ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के प्रमुख मोहन भागवत ने स्पष्ट कहा है कि संघ...