10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यरात के अंधेरे में 16 साल की लड़की, बिहार के इस जिले...

रात के अंधेरे में 16 साल की लड़की, बिहार के इस जिले के 11 पुलिसवाले और फिर…

Published on

बेतिया

बिहार के पश्चिम चंपारण में शराब के लिए छापेमारी करना जाना उत्पाद विभाग की टीम के लिए महंगा पड़ गया। यहां पुलिस रात के अंधेर में शराब की खबर पर रेड करने गई थी। लेकिन बीच में ही कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस को लेने के देने पड़ गए। हाल ये हो गया कि दो पुलिसवालों का सिर फूट गया। गाड़ी टूटी-फूटी सो अलग।

शराब के लिए छापा मारने गई थी टीम
दरअसल बगहा में उत्पाद विभाग को खबर मिली थी कि एक घर में शराब का धंधा चल रहा है। इसके बाद एक टीम बनाई गई। इस टीम में उत्पाद विभाग के अफसर के साथ होमगार्ड के जवान भी थे। पुलिस ने अंधेरे में ही उस घर पर धावा बोलने की तैयारी कर ली। सोमवार की रात टीम वहां पहुंच भी गई।

टीम के दो सिपाहियों की बुरी तरह से पिटाई
बताई गई लोकेशन ढढ़िया गांव में शराब के लिए टीम छापेमारी करने पहुंची थी।उसी दौरान गांव वालों ने उत्पाद विभाग, पुलिस टीम और सभी अफसरों-जवानों को चारों तरफ से घेर लिया। होमगार्ड जवान दिनेश कुमार के मुताबिक वो लोग शराब पकड़ने के लिए वहां गए थे। उनका कहना था कि ‘अभी घर में घुसने ही वाले थे, दरवाजे के करीब ही पहुंचे थे कि लोगों ने धावा बोल दिया। गाड़ी तोड़ दी। हमलोग लगभग 5 जवान थे, उत्पाद विभाग से दो महिला सिपाही और दो पुरुष सिपाही, एक सर और एक ड्राइवर थे। हम कुल 11 लोग थे।’

16 साल की एक लड़की भी घायल
अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार ‘तीन लोग आए थे हमलोग के पास। एक 16 साल की लड़की है और दो पुलिस वाले थे। तीनों घायल थे। अब तीनों ठीक हैं।’ अब समझिए कि कैसे हमला किया गया। शक है कि टीम के गांव में घुसते ही शराब माफिया के लोगों ने पुलिस पर हमला बोला।

गाड़ी में ही जवानों को घेर कर पीट डाला
इस दौरान उन दो जवानों को गाड़ी के अंदर बैठे ही घेर लिया गया। फिर भीड़ ने उनको बुरी तरह से पीट डाला। सिपाही के अनुसार इस दौरान गाड़ी को गांव में ही घेर कर कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद जब सेमरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी तरह से जवानों को उनके चंगुल से छुड़ाया गया। गांववालों का आरोप है कि पुलिस ने पीट कर दो लोगों को घायल कर दिया, इसके बाद बवाल भड़का।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...