7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमेयर समेत 18 को गोलियों से भूना, मेक्सिको में हाहाकार, गैंग का...

मेयर समेत 18 को गोलियों से भूना, मेक्सिको में हाहाकार, गैंग का ऐलान- हम लौट आए हैं!

Published on

मेक्सिको सिटी

दक्षिण-पश्चिम मेक्सिको के सैन मिगुएल टोटोलापन शहर में हुई गोलीबारी में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में शहर के मेयर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि बंदूकधारियों ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे सिटी हॉल पर हमला किया। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहीं तस्वीरों में इमारत पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। मेयर कॉनराडो मेंडोज़ा अल्मेडा की पार्टी PRD ने उनकी ‘कायरतापूर्ण’ हत्या की निंदा की और न्याय की मांग की है। आपराधिक गिरोह Los Tequileros पर इस हमले का आरोप लग रहा है।

बीबीसी की एक खबर के अनुसार, इस हमले में कई पुलिस अधिकारी और काउंसिल भी मारे गए हैं। कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि सिटी हॉल पर हमले से पहले मेंडोज़ा अल्मेडा के पिता, पूर्व मेयर जुआन मेंडोज़ा अकोस्टा, की भी उनके घर में हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्युरेरो राज्य के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि 18 लोग मारे गए हैं और तीन घायल हो गए हैं। हमले के बाद देश के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बंदूकधारियों की तलाश के लिए इलाके में सेना की इकाइयों को तैनात किया जा रहा है।

गिरोह का ऐलान- हम लौट आए हैं!
ग्युरेरो की गवर्नर एवलिन सालगाडो पिनेडा ट्वीट कर मृतकों के लिए दुख जताया है। हमले के कुछ ही देर बाद Los Tequileros गिरोह के कथित सदस्यों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि ‘वे इलाके में लौट आए हैं।’ साल 2015 से 2017 के बीच ग्युरेरो में इस गिरोह का आतंक था। इसे शहरों के मेयरों को निशाना बनाने के लिए जाना जाता था। लेकिन गिरोह के मुखिया रेबेल जैकोबो डी अल्मोन्टे की हत्या के बाद यह गैंग निष्क्रिय हो गई।

मेक्सिको में गोलीबारी की घटनाएं आम
डी अल्मोन्टे को El Tequilero के नाम से जाना जाता था क्योंकि वह टकीला पीता था। इससे पहले अगस्त में भी पश्चिमी मेक्सिको में हुई फायरिंग में आठ लोगों की मौत हो गई थी। प्रोसेक्यूटरों ने बताया कि उन्हें आठ लोगों के शव मिले, जिन पर गोलियों के निशान थे। ये शव मिचोआकन राज्य की तुजंतला बस्ती में पाए गए थे। मिचोआकन में नशीले पदार्थों के तस्करों के बीच कई वर्षों से खूनी संघर्ष जारी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...