18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में दिनदहाड़े 18 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या, 9...

दिल्ली में दिनदहाड़े 18 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या, 9 आरोपियों ने ताबड़तोड़ किया हमला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के संगम विहार इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां शनिवार शाम एक साल पुराने विवाद को लेकर नाबालिगों के एक समूह ने 18 साल के एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में सात से नौ लोगों के समूह को पीड़ित को पीटते और चाकू से कई बार वार करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना तब सामने आई जब दिल्ली के मजीदिया अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को चाकू से घायल एक मरीज के गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी।

पीड़ित को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच की।

सभी आरोपी हुए गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हुआ हथियार चाकू बरामद कर लिया। डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि मामले में आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और वीडियो फुटेज के आधार पर आठ आरोपियों (सभी नाबालिग) को गिरफ्तार भी किया गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना एक साल पुराने विवाद को लेकर हुई। दरअसल, एक साल पहले डीजे (डिस्क जॉकी) टीम के साथ पीड़ित के दोस्तों की मामूली लड़ाई हो गई थी। इसी के बाद दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

मामले की चल रही जांच
शनिवार को पीड़ित ने आरोपियों में से एक को डीजे टीम का सदस्य समझ लिया और फिर उसने उसकी पिटाई कर दी और चाकू मार दिया। बाद में जिसकी पिटाई हुई थी उसने अपने चचेरे भाई को बुलाया। उसका चचेरा भाई अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और पीड़ित को पीटने लगा। बाद में आरोपियों ने मिलकर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई हो रही है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...