12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगुजरात के भुज में 500 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 साल...

गुजरात के भुज में 500 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 साल की लड़की, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

भुज

गुजरात के भुज के कंडेराय गांव के वाडी इलाके में सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच एक 18 साल की लड़की 500 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। इस लड़की को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में भुज अग्निशमन विभाग, भचाऊ अग्निशमन विभाग और 108 आपातकालीन एम्बुलेंस मौके पर है। बोरवेल में कैमरा डालकर लड़की की स्थिति जानी जा रही है। लड़की तक तक ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है। पश्चिम कच्छ एसपी प्रांतीय अधिकारी मामलतदार पुलिस समेत अधिकारियों का काफिला भी मौके पर पहुंच गया है।

बाथरूम जाने की लिए घर से निकले थे
लड़की के भाई लालसिंह ने बताया कि सुबह बोरवेल में गिरी लड़की, उसकी बेटी और उसका बेटा इंद्रबेन मीना बाथरूम जाने के लिए उठे थे। तभी उनकी बेटी कमरे में लौटी तो चीखने की आवाज आई। वो सभी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। बता दें कि इस बोरवेल के चारों ओर बड़े-बड़े पत्थर रखकर बोढक दिया गया था, लेकिन इस तरह बोरवेल के अंदर कैसे गिरी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस बोरवेल में 18 साल की लड़की के गिरने की बात भी हैरान करने वाली मानी जा रही है।

बोरवेल में कैसे गिरी लड़की
यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची 500 फीट गहरे बोरवेल में कैसे गिरी। लड़की को बचाने के लिए गांधीनगर से एनडीआरएफ की टीम भी रवाना हो गई है और बीएसएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, बोरवेल के अंदर पड़ी लड़की की स्थिति के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। वाडी में इस लड़की के साथ काम करने वाली फातिमा बाई ने कहा कि लड़की की हाल ही में सगाई हुई थी और यह भी पता चला है कि कल रात दोनों पुरुषों और लड़की के बीच मनमुटाव हुआ था। इसलिए संभव है कि लड़की ने छलांग लगा दी हो।

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...