6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यचीन बॉर्डर के पास लापता हुए थे 19 मजदूर, 8 मिले, जंगल...

चीन बॉर्डर के पास लापता हुए थे 19 मजदूर, 8 मिले, जंगल में भूखे-प्यासे कैसे गुजरे 18 दिन?

Published on

डिब्रूगढ़

18 दिन पहले अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले उस समय हड़कंप मच गया जब यहां से 19 मजदूर अचानक लापता हो गए। ये सारे मजदूर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की एक सड़क निर्माण परियोजना में लगे थे। किसी ने मजदूरों के बह जाने की बात कही तो किसी ने चीन सीमा में गलती से चले जाने की। वहीं मजदूरों के किडनैप होने की चर्चा तक हुई। मजदूरों को खोजने के लिए अभिया जारी थी। शनिवार को 19 में आठ मजदूरों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है। बाकी के 11 मजदूरों की तलाश जारी है।

कुरुंग कुमे एसपी अभिमन्यु पोसवाल ने दावा किया कि उप-ठेकेदारों की ओर से मजदूरी के भुगतान में देरी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण पड़ोसी असम के सभी श्रमिक 5 जुलाई को अपने शिविरों से भाग निकले थे। हालांकि सभी गहरे जंगल में रास्ता भटक गए।

पांच मजदूरों की हालत गंभीर
अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों को क्षेत्र के गहरे घाटियों और जंगली जंगलों से अत्यंत दुर्बल और भूख से मरने की स्थिति में बचाया गया था। आठ में पांच मजदूरों की हालत गंभीर है। उन्हें राज्य के नाहरलगुन में एक IAF हेलीकॉप्टर से टोमो रीबा स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है।

दो मजदूरों की हुई मौत
कुरुंग कुमे के उपायुक्त निघी बेंगिया ने कहा कि शुक्रवार शाम को जहां चार श्रमिकों को बचाया गया, वहीं शनिवार को तीन और श्रमिकों को बचाया गया। शनिवार की शाम 4.45 बजे एक और मजदूर को बेहद गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया। उन्होंने कहा कि बचाए गए श्रमिकों ने कहा है कि उनके दो साथी मजदूरों की मौत हो गई है, जिनके शव छोड़कर वे जंगल में आगे बढ़ गए थे।

खोज में लगा एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर
अरुणाचल प्रदेश के दामिन इलाके में सीमा सड़क के काम में लगे 30 में 19 मजदू कार्यस्थल शिविर से भाग गए थे। 13 जुलाई इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। कुरुंग कुमे जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु पोसवाल ने कहा कि खोज और बचाव कार्यों में भारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर को तैनात किया गया है।दामिन कोलोरियांग से लगभग 130 किमी दूर है और निर्माण स्थल दामिन से 15 किमी दूर है। अधिकारियों ने कहा कि चीन के साथ एलएसी उस क्षेत्र के अंतिम प्रशासनिक सर्कल दामिन से लगभग 80 किमी दूर है।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...