14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति19 या 20 फरवरी... दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की...

19 या 20 फरवरी… दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम मोदी आज अमेरिका दौरे से वापस लौट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी। 48 विधायकों में से 9 नाम छांटे गए हैं। इनमें से मुख्यमंत्री का नाम तय होगा।

निर्वाचित विधायकों में से ही होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री : सूत्र
हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम के लिए अब बीजेपी आलाकमान के फैसले का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद ही नए सीएम का नाम तय होगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा और इस बारे में निर्णय विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा, जो पीएम मोदी के लौटने के बाद होगी।

यमुना की सफाई एजेंडे में
सूत्रों ने यह भी बताया कि नई बीजेपी सरकार के प्रमुख एजेंडे में यमुना की सफाई भी शामिल है। पार्टी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और नदी को निर्मल करने का अपना वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू की जाएगी, जिससे वंचित नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी। यह योजना आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में दिल्ली में लागू नहीं की गई थी।

बीजेपी ने 48 सीटें जीती हैं
नड्डा ने यह भी संकेत दिया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कुछ महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जाएंगे। एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा यह है कि दिल्ली में नई बीजेपी सरकार में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा। बीजेपी ने 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि आप को केवल 22 सीटें मिलीं। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए गए थे।मदिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नई सरकार को उससे पहले कार्यभार संभालना होगा।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...