18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेल2 सेंचुरी, 3 फिफ्टी... भारतीय बल्लेबाजों ने अंग्रेजों को रुलाए खून के...

2 सेंचुरी, 3 फिफ्टी… भारतीय बल्लेबाजों ने अंग्रेजों को रुलाए खून के आंसू, अबकी पारी से जीतेगा भारत?

Published on

धर्मशाला:

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को धर्मशाला टेस्ट से लगभग बाहर कर दिया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड पर उसके रन से ज्यादा 255 की बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे दिन पहले सेशन में अपने अपने शतक पूरे किए। इसके बाद सरफराज खान और डेब्यू कर रहे देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से अर्धशतक निकले। यशस्वी ने पहले दिन फिफ्टी ठोकी थी। इंग्लैंड ने आखिरी सेशन में वापसी तो कि लेकिन तब तक भारतीय टीम का स्कोर 400 के पार पहुंच चुका था। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 473 रन बना लिए हैं। कुलदीप 27 और बुमराह 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पहले सेशन में नहीं गिरा विकेट
अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 135 रन से आगे खेलते हुए भारत ने सुबह शानदार शुरूआत की। रोहित और गिल की साझेदारी को तोड़ने की इंग्लैंड की हर कोशिश नाकाम रही। दोनों ने सुबह दो घंटे के खेल में 30 ओवर में 129 रन बनाये। ऑफ स्पिनर बशीर ने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ गेंदबाजी की शुरूआत की। रोहित ने दूसरे ही ओवर में उन्हें छक्का और चौका लगाकर दबाव में डाल दिया । वहीं गिल ने एंडरसन को शानदार छक्का जड़ने के बाद स्क्वेयर कट पर चौका लगाया ।

पहले घंटे में 15 ओवर में 60 रन बने। एंडरसन की जगह आये वुड को गिल ने नसीहत दी। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लेग साइड में छह फील्डर लगाये लेकिन निराशा हाथ लगी। मिड आफ खाली देखकर रोहित ने वुड को वहां चौका जड़ दिया। बशीर को दूसरे स्पेल में गिल ने सिर के ऊपर से छक्का लगाया । रोहित ने टॉम हार्टली की गेंद पर एक रन लेकर अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। दो गेंद बाद गिल ने बशीर को चौका जड़कर सौ रन पूरे किये।

लंच के बाद सरफराज-पडिक्कल शो
लंच ब्रेक के ठीक बाद रोहित शर्मा 103 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। यह स्टोक्स का सीरीज में पहला ही बॉल था। गिल और रोहित के बीच 171 रनों की साझेदारी हुई। अगले ही ओवर में शुभमन गिल (110 रन) भी बोल्ड हो गए। लेकिन इसके बाद डेब्यू कर रहे देवदत्त पडिक्कल और सरफारज खान ने मोर्चा संभाला। पड्डिकल का ऑफ साइड का खेल इतना जबर्दस्त था कि अधिकांश रन वहीं से बने। वहीं सरफराज ने धीमी शुरूआत के बाद लय पकड़ी। उन्होंने 81वें ओवर में सीरीज में तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

आखिरी सेशन में गिरे 5 विकेट
आखिरी सेशन की पहली ही गेंद पर सरफराज खान (56) शोएब बशीर का शिकार हो गए। इसके बाद पडिक्कल ने अर्धशतक पूरा किया। लेकिन भारत का स्कोर 400 के पार होते हुए वो भी बशीर की गेंद पर बोल्ड हो गए। पडिक्कल ने 65 रन बनाए। फिर 427 पर 5 से टीम का स्कोर 428 पर 8 विकेट हो गया। जुरेल और जडेजा 15-15 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन का खाता भी नहीं खुला। लेकिन कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन भारत को ऑलआउट नहीं होने दिया। दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड के लिए बशीर ने 4 जबकि स्टोक्स, एंडरसन और हार्टली ने 1-1 विकेट लिया है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...