11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीनी सेना के 20 लाख सैनिक, 500 परमाणु बम... दुनिया पर राज...

चीनी सेना के 20 लाख सैनिक, 500 परमाणु बम… दुनिया पर राज करना चाहते हैं जिनपिंग, सामने आया पूरा प्लान

Published on

बीजिंग:

चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है। चीन ने एक विशाल सेना का निर्माण किया है जो अब दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकती है है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग अपनी सेना और परमाणु ताकत के जरिए वैश्विक प्रभुत्व की तलाश में है। माओत्से तुंग के बाद चीन के सबसे शक्तिशाली नेता कहे जाने वाले शी जिनपिंग की कम्युनिस्ट सरकार ने नए हथियारों के लिए अरबों डॉलर खर्च किए हैं। यूके के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) के अनुसार, पिछले साल चीन का रक्षा बजट 175 बिलियन पाउंड (18.30 लाख करोड़ रुपए) था।

चीन के पास 20 लाख से अधिक सक्रिय कर्मियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। जो अमेरिका से करीब 7 लाख ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के पास अब 500 परमाणु हथियार हो सकते हैं, इनकी संख्या बढ़ाने के लिए अभी भी काम जारी है। अमेरिका और रूस दोनों के पास 5,000 से अधिक परमाणु हथियार हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक हथियार विकसित करने के लिए बीजिंग की धन लगाने की क्षमता का मतलब कोई छिपा हुआ खतरा है।

पश्चिम में भी बढ़ सकती है हथियारों की होड़
आईआईएसएस में चीन विशेषज्ञ मीया नूवेन्स के अनुसार, चीन की सैन्य ताकत को देखते हुए पश्चिम के देश भी अपने युद्ध शस्त्रागार को मजबूत करने पर विचार कर सकते हैं। नोवेन्स ने कहा कि पश्चिम में अपनी क्षमताओं को लेकर असुरक्षा है। पिछले साल पेंटागन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कम्युनिस्ट राष्ट्र अगले छह वर्षों में अपने परमाणु शस्त्रागार को दोगुना करने की योजना बना रहा है और उसके पास दुनिया को 10 बार नष्ट करने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हो सकते हैं।बीजिंग के पास ईरान, रूस और सऊदी अरब जैसे सहयोगी भी हैं। वह इन देशों के शक्तिशाली नेताओं के साथ संबंध मजबूत करके अपने परमाणु और सैन्य शस्त्रागार को बढ़ा सकता है।

उप्साला विश्वविद्यालय में शांति और सुरक्षा के प्रोफेसर अशोक स्वैन कहते हैं कि चीन के पास पश्चिम या रूस की तुलना में कम परमाणु हथियार हो सकते हैं लेकिन वह निश्चित रूप से अधिक शक्तिशाली परमाणु बम विकसित कर रहा है। वह लगातार अपनी वितरण प्रणाली का आधुनिकीकरण कर रहा है। स्वैन ने कहा कि कुछ पश्चिमी देश अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन इसकी प्रगति बहुत कम है।

पश्चिम के लिए रूस से बड़ा खतरा है चीन
आईआईएसएस सुरक्षा विशेषज्ञ रॉबर्ट वॉल का कहना है कि चीन के हथियार पश्चिम के लिए रूस से भी बड़ा खतरा हैं। चीनियों ने जमीन, हवा और समुद्र में अपने हथियारों का आधुनिकीकरण किया है और पहले रूस और फिर अमेरिका की बराबरी करने में वर्षों बिताए हैं। चीन की वायु शक्ति और अंतरिक्ष तकनीक संभावित रूप से अगले 10-15 वर्षों में अमेरिका से आगे निकल सकती है, स्वैन ने कहा कि बीजिंग के ऊर्जा हथियार पश्चिम के उपग्रहों को नष्ट या क्षतिग्रस्त करके उन्हें अक्षम कर सकते हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...