2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeखेल20 साल के अल्कारेज बने विम्बलडन के नए बादशाह, फाइनल मैच में...

20 साल के अल्कारेज बने विम्बलडन के नए बादशाह, फाइनल मैच में जोकोविच को हराया

Published on

लंदन,

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने विम्बलडन चैम्पियनशिप 2023 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है. रविवार (16 जुलाई) को लंदन में खेले गए फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 अल्कारेज ने दूसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पांच सेट तक चले मुकाबले में 1-6, 7-6 (6), 6-1, 3-6, 6-4 से मात दी.

19 साल के कार्लोस अल्कारेज के करियर का यदूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. इससे पहले अल्कारेज ने पिछले साल नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था. दूसरी ओर नोवाक जोकोविच का 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. नोवाक यदि यह मैच जीतते तो वह पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा विम्बलडन खिताब जीतने के मामले में रोजर फेडरर की बराबरी कर लेते. फेडरर ने आठ बार विम्बलडन ट्रॉफी अपने नाम की थी.

मुकाबले का पहला सेट पूरी तरह जोकोविच के नाम रहा. उन्होंने स्पेनिश खिलाड़ी को सिर्फ एक गेम जीतने का मौका दिया. फिर अल्कारेज ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी की और सेट को टाईब्रेकर तक ले जाने में सफल रहे. टाईब्रेकर में अल्कारेज ने नोवाक की गलतियों का फायदा उठाते हुए मैच में 1-1 की बराबरी कर ली. इसके बाद अल्कारेज ने तीसरे सेट को 6-1 से जीत लिया.

नोवाक भी कहां हार मानने वाले थे और उन्होंने चौथा सेट जीतकर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा कर दिया. पांचवें सेट के तीसरे गेम में अल्कारेज ने जोकोविच की सर्विस तोड़ दी, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ. मैच में नोवाक और अल्कारेज दोनों ने ही 5-5 मौकों पर एक दूसरे की सर्विस तोड़ी.

कार्लोस अल्कारेज ने सेमीफाइनल मैच में तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को हराया था. अल्कारेज ने मेदवेदेव पर सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की थी. वहीं नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त इटली के यानिक सिनर को 6-3 6-4 7-6 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी.

महिला एकल में ये प्लेयर बनी थीं चैम्पियन
महिला एकल में चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा चैम्पियन बनी थीं. शनिवार (15 जुलाई) को खेले गए फाइनल मुकाबले में वोंड्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की ओन्स जेब्युर को 6-4, 6-4 से मात दी थी. गैर वरीयता प्राप्त वोंड्रोसोवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब रहा. 24 साल की मार्केटा वोंड्रोसोवा ओपन एरा में विम्बलडन चैम्पियन बनने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी रहीं.Live TV

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...