7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के कॉलेज में 21 साल के छात्र ने मचाया तांडव, 25...

चीन के कॉलेज में 21 साल के छात्र ने मचाया तांडव, 25 को चाकुओं से गोदा, आठ की मौत, 17 गंभीर

Published on

बीजिंग

चीन के ज्यांग्सू प्रांत के वूशी शहर में एक कॉलेज में 21 साल के युवा ने चाकू से अंधाधुंध हमले करते हुए कथित तौर पर आठ लोगों की हत्या कर दी। चाकूबाजी में 17 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शनिवार शाम को चाकूबाजी के ये घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसी कॉलेज का छात्र बताया गया है, जिसमें घुसकर उसने कम से कम 25 लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए।

पुलिस ने घटना के संबंध में जारी बयान में कहा है कि स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार शाम के साढ़े छह बजे के करीब वूशी के यीशिंग आर्ट एंड क्राफ्ट वोकेशनल एंड ट्रेनिंग कॉलेज में चाकूबाजी की ये वारदात हुई। पुलिस ने हमलावर को घटनास्थल से ही पकड़ लिया। पुलिस ने हमलावर के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन बताया है कि उसकी उम्र 21 साल है और सरनेम झू है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने हमला करना कबूल कर लिया है।

कॉलेज के लिए आरोपी के मन में गुस्सा!
इस घटना की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी भी इसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था लेकिन वह फेल हो गया। परीक्षा में पास ना होने की वजह से कॉलेज से उसे डिग्री नहीं मिल पा रही थी। वहीं उसको अच्छी इंटर्नशिप भी नहीं मिली थी। बताया गया है कि आरोपी इससे तनाव में था। पुलिस ने कहा है कि वह कॉलेज के लिए अपना जाहिर करने गया था और इसी गुस्से में इन हत्याओं को अंजाम दिया।

चीन में फायर आर्म्स पर सख्त कंट्रोल है, इसके बावजूद इस तरह के बड़े हमले लगातार सामने आ रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ही एक 62 वर्षीय व्यक्ति ने दक्षिणी शहर झुहाई में अपनी कार को भीड़ में घुसाकर 35 लोगों को मार डाला था और 40 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था।

इससे पहले अक्टूबर में शंघाई में एक व्यक्ति ने एक सुपरमार्केट में चाकू से 20 से ज्यादा लोगों पर वार किए थे। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी। इसी साल सितंबर में चीनी शहर शेनझेन में स्कूली छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...