10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में अगले तीन महीनों में खुलेंगे 218 मोहल्ला क्लीनिक, कोरोना और...

दिल्ली में अगले तीन महीनों में खुलेंगे 218 मोहल्ला क्लीनिक, कोरोना और फ्लू की टेंशन के बीच राहत की खबर

Published on

नई दिल्ली

कोरोना और वायरल फीवर की टेंशन के बीच दिल्लीवालों की राहत की खबर है। दिल्ली की जनता को प्राइमरी केयर की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दिल्ली सरकार का प्रयास जारी है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी सरकार की महत्वपूर्ण योजना में से एक मोहल्ला क्लीनिककी संख्या लगातार बढ़ रही है। अगले तीन महीनों में 218 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू हो जाएंगे। अभी दिल्ली में 520 मोहल्ला क्लिनिकों में मरीजों को सुविधा मिल रही है। इसके शुरू होने के बाद यह संख्या 738 हो जाएगी। सरकार का लक्ष्य दिल्ली में 1000 मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने का है।

दिल्ली सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 218 मोहल्ला क्लीनिकबन कर तैयार हो रहे हैं। अलग-अलग फेज में इन सभी मोहल्ला क्लीनिकको शुरू किया जाएगा। अगले तीन महीनों में बन रहे सभी 218 मोहल्ला क्लीनिकशुरू हो जाएंगे। अधिकारी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग इस पर लगातार काम कर रही है। लोगों को अपने घर के पास प्राइमरी केयर का इलाज मिल पा रहा है, यह बहुत बड़ी राहत की बात है। लेकिन इस बार सरकार ने यहां पर होने वाली जांच की सुविधाओं में भी इजाफा किया है। बजट के अनुसार इससे पहले मोहल्ला क्लीनिकमें 200 से 250 प्रकार की जांच की जाती थी, जिसे बढ़ाकर 450 कर दी गई है। हालांकि यह सुविधा मोहल्ला क्लीनिकके अलावा, पॉली क्लिनिक, अस्पतालों और डिस्पेंसरियां में भी दी जा रही है।

पेंडिंग कामों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश
दिल्ली के गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 25 मई को दिल्ली सचिवालय में ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस मीटिंग में अधिकारियों को दिल्ली के गांवों के विकास से संबंधित 400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि दिल्ली के गांवों में विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द से जल्द पूरा करें।

शुक्रवार को विकास मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में विकास विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। मीटिंग के बाद राय ने बताया कि दिल्ली के गांवों में विकास के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली के गांवों में हर तरह की मूलभूत सेवाएं मुहैया कराना है। गांवों से संबंधित विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए ही विकास विभाग के अधिकारियों के साथ यह समीक्षा बैठक बुलाई गई थी, जिसमें चल रही और लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की गई और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को ग्राम विकास से संबंधित कामों को तय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, 25 मई को ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक बुलाने का निर्णय भी लिया गया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...