9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल22 छक्के, 17 चौके... वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल ने टी20 में जड़ा...

22 छक्के, 17 चौके… वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल ने टी20 में जड़ा दोहरा शतक, तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Published on

अटलांटा

वेस्टइंडीज के लिए रहकीम कॉर्नवाल ने 2019 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उस समय उनके खेल से ज्यादा वजन की चर्चा हुई थी। उनका वजन 140 किलो के हैं और उनकी लंबाई 6 फीट 6 इंच है। उन्हें वेस्टइंडीज के किए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिला है। लेकिन वेस्टइंडीज के टी20 लीग और घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आते हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ दिया है।

अमेरिका में खेल रहे
अमेरिका के अटलांटा में अटलांटा ओपन टी20 लीग खेली जा रही है। इस लीग में अटलांटा फायर और स्क्वार ड्राइव टीम का मुकबला बुधवार को खेला गया। इस मैच में अटलांटा फायर के लिए खेलते हुए रहकीम कॉर्नवाल ने दोहरा शतक लगा दिया। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे कॉर्नवाल ने 77 गेंदों पर 205 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 17 चौके और 22 छक्के शामिल थे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दोहरा शतक पूरा किया। इससे पहले 43 गेंदों पर उन्होंने शतक पूरा किया था।

172 रनों से मिली जीत
अटलांटा फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट पर 326 रन बनाए। रहकीम कॉनवाल के अलावा स्टीवन टेलर ने 18 गंदों पर 5 छक्के और 5 चौके की मदद से 53 रनों की पारी खेली। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे समी असलम ने 29 गेंदों पर 53 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी स्क्वायर ड्राइव की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। यशवंत बालाजी ने 38 और वरुण साई मंथा ने 36 रनों की पारी खेली।

खुद को कहा था 360 डिग्री खिलाड़ी
रहकीम कॉर्नवाल ने हाल ही में दावा किया था कि वह 360 डिग्री खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा था कि वह हिटिंग की प्रैक्टिस नहीं करते हैं। यह उनके प्राकृतिक रूप से है। अभी तक उन्होंने 66 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 147.49 की स्ट्राइक रेट से 1146 रन बनाए हैं।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...