7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यनवोदय विद्यालय में 5 महीने की प्रेग्नेंट टीचर पर हमले की कोशिश,...

नवोदय विद्यालय में 5 महीने की प्रेग्नेंट टीचर पर हमले की कोशिश, 22 स्टूडेंट सस्पेंड

Published on

गुवाहाटी

डिब्रूगढ़ जिले के नवोदय विद्यालय में प्रेग्नेंट टीचर पर स्टूडेंट्स ने हमला कर दिया। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। जहां मोरन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में अचानक 40-50 छात्रों की भीड़ एक पांच महीने की गर्भवती शिक्षिका के साथ मारपीट करने लगी। टीचर का कसूर महज इतना था कि उसने छात्रों की पढ़ाई को लेकर ध्यान न देने की बात अभिभावकों तक पहुंचा दी। घटना को लेकर मिली शिकायत पर स्कूल प्रशासन ने 22 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। घटना को लेकर पता चला है कि मुख्य अपराधी दो छात्र हैं। जिन्होंने अपनी शिकायत से चिढ़कर कई छात्रों को इकट्ठा किया और महिला शिक्षक पर हमला बोल दिया। सर्किल अधिकारी मोरान ने स्थिति का जायजा लिया। फिर आवासीय विद्यालय में कार्यवाही की समीक्षा करने के बाद छात्रों को निलंबित कर दिया गया।

टीचर ने अभिभावकों को बताई थी परफॉर्मेंस रिपोर्ट
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि महिला शिक्षक ने छात्र की पढ़ाई के बारे में उनके अभिभावकों को जानकारी दी थी। जिसके बाद से ही आरोपी छात्र नाराज चल रहे थे। इसी का बदला लेने के लिए छात्रों ने टीचर पर हमले की योजना बना डाली। स्कूल की आंतरिक जांच समिति के जरिए प्रस्तुत जांच और रिपोर्ट के आधार पर छात्रों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। प्रिंसिपल रतीश कुमार ने कहा कि जब शिक्षिका छात्रों से घिरी हुई थी तो वह बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। भीड़ के हमले का सामना करने वाली दसवीं की टीचर ने अभिभावकों को हाल ही में पैरेंट्स मीटिंग के दौरान छात्र के खराब प्रदर्शन की जानकारी दी थी।

दो आरोपी छात्रों ने जुटाई भीड़
महिला टीचर पर हमले की घटना में दो छात्र मुख्य अपराधी बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपी छात्रों ने टीचर से बदला लेने की योजना बनाई और 40-50 छात्रों को इकट्ठा किया। हमलावर छात्रों में ज्यादातर कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं के थे। छात्रों ने महिला शिक्षक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पैरेंट्स मीटिंग में टीचर ने पढ़ाई को लेकर सही रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रख दी थी। जिसके बाद से ही छात्रों को नाराजगी थी। मुख्य आरोपी छात्र की मां के पूछे जाने पर शिक्षिका ने विनम्रता से बताया कि उनका बेटा अपनी पढ़ाई पर उचित ध्यान नहीं दे रहा है। टीचर के मुताबिक मां ने उनसे अपने बेटे की देखभाल करने का अनुरोध किया था। लेकिन छात्र ने तो महिला टीचर पर हमले की योजना बना डाली।

जिला मजिस्ट्रेट ने दिए थे जांच के आदेश
नवोदय विद्यालय में महिला शिक्षक पर हमले की घटना को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए थे। डिब्रूगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट बिस्वजीत पेगू के आदेश पर स्कूल अधिकारियों ने दो आरोपी छात्रों की पहचान की। स्कूल के अधिकारियों ने बाद में 22 छात्रों की एक सूची तैयार की। स्कूल के अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘ये 22 छात्र रैगिंग, शिक्षकों को गाली देने और परिसर में शराब लाने में शामिल हैं।’ वहीं महिला शिक्षक ने कहा कि भीड़ मेरे अजन्मे बच्चे को नुकसान पहुंचा पाती इससे पहले ही मुझे दो शिक्षकों ने बचा लिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...