15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य4 बरस पहले श्‍मशान घाट में गईं थीं 25 जानें, आज भी...

4 बरस पहले श्‍मशान घाट में गईं थीं 25 जानें, आज भी वादे पूरे होने की राह देख रहे गाजियाबाद के 35 परिवार

Published on

गाजियाबाद

मुरादनगर की उखालरसी कॉलोनी में बंबा मार्ग स्थित श्मशान घाट पर चार साल पहले हुए हादसे के करीब 35 पीड़ित परिवारों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। पीड़ित परिवार को नौकरी और आवास मिलने का इंतजार है। कई परिवार तंगहाली के कगार पर पहुंच गए हैं।

3 जनवरी, 2021 को श्मशान घाट की गैलरी की छत गिर गई थी। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। 24 से अधिक लोग घायल हुए थे। घायलों में कई दिव्यांग बन गए हैं। इस मामले में पीड़ित परिवारों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से 12-12 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया और परिवार के एक सदस्य को नौकरी व आवास देने का वादा भी किया गया था, लेकिन सरकारी नौकरी व आवास पीड़ित परिवारों को अब तक नहीं मिले हैं।

‘SIT की जांच में क्या हुआ, कुछ पता नहीं’
इस हादसे के पीड़ित मंजू, पिकी, बबीता, रजनी, ममता, नीलम, कविता, पुष्पलता ने बताया कि अब तो शासन प्रशासन का कोई भी अधिकारी हाल पूछने भी नहीं आता है। उन्होंने बताया कि आमदनी न होने के कारण कई परिवार तो तंगहाली के कगार पर पहुंच गए हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यह भी पता नहीं चल रहा है कि SIT की जांच में क्या हुआ और किन-किन आरोपियों पर मुकदमा चल रहा है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...