16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में संदिग्ध नाव मिली, AK 47 समेत कई हथियार बरामद, 26/11...

महाराष्ट्र में संदिग्ध नाव मिली, AK 47 समेत कई हथियार बरामद, 26/11 जैसे हमले की साजिश?

Published on

रायगढ़

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ी साजिशका पता चला है। यहां दो संदिग्ध बोट से एके-47 रायफल और विस्फोटक बरामद हुए हैं। इन नावों पर जिलेटिन की छड़ें, तीन एके-47 राइफल और कारतूस भी रखे मिले हैं। पुलिस के मुताबिक जिले के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर दो संदिग्ध बोट मिली है, जिस पर ये एके-47 रखी हुई थी। पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया है साथ ही सर्च ऑपरेशन भी चलाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि हथियारों को लेकर आ रही नाव पर क्या किसी संदिग्ध को देखा गया है। बताते चलें कि 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमले में नाव के जरिए ही आतंकी मुंबई में घुसे थे। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं कि क्या यह किसी बड़ी साजिश की आहट है।उधर, मुंबई एटीएस की टीम भी जांच के लिए रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है.

जखीरा मिलने के बाद अलर्ट, जांच शुरू
इस बीच रायगढ़ में हथियारों का जखीरा मिलने के बाद एकनाथ शिंदे सरकार का बयान आया है। मंत्री दीपक केसरकर ने कहा है कि ये गंभीर मसला है और मामले की जांच शुरू हो गई है। महाराष्ट्र और मुंबई में समुद्र के रास्ते आतंकी साजिश का पहले भी अलर्ट आता रहा है। ऐसे में इस घटना को सामान्य नहीं माना जा सकता। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हैं कि यह किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी तो नहीं थी।

720 किमी लंबी समुद्री सीमा, त्योहारों में बड़ी साजिश तो नहीं?
बताते चलें कि महाराष्ट्र में कल दही हांडी का त्योहार है। ऐसे में सुरक्षा एजेेसियां चौकन्नी हैं। इसके अलावा कुछ दिनों में ही गणेशोत्सव भी शुरू हो रहा है। इस दौरान लोग मुंबई से कोंकण भारी तादाद में जाते हैं। महाराष्ट्र के 720 किमी लंबे समुद्री किनारे पर भी हाई अलर्ट घोषित है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं त्योहार में किसी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश तो नहीं रची जा रही थी।

पुलिस को कुछ दस्तावेज भी मिले
एनसीपी नेता और रायगढ़ की विधायक अदिति तटकरे ने मीडिया को बताया, ‘रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन के हरिहरेश्वर और हररकोट गांव के पास समुद्री किनारे पर बरामद हुई है। पुलिस को कुछ डॉक्यूमेंट भी मिला है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। इसकी जांच एटीएस और अन्य एजेंसियों से भी करवाई जानी चाहिए। लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा। अगर केंद्रीय एजेंसियों की जरूरत पड़े तो उनकी मदद ली जाए। रायगढ़ में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।’

‘ऑस्ट्रेलियन नाव होने का दावा’
रायगढ़ के एसपी अशोक धुधे ने हरिहरेश्वर तट पर नाव में AK 47 मिलने की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने अभी तक और कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है. हालांकि, सूत्रों ने बताया है कि नाव ऑस्ट्रेलियन है. इस पर कुछ लोग सवार थे. हालांकि, इन लोगों ने कोस्ट गार्ड को हरिहरेश्वर तट पर आने की भी सूचना नहीं दी.

13 साल पहले भी समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी
समुद्री इलाके में आतंकियों के आने की संभावना हमेशा बनी रहती हैं. इससे पहले 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था. उस वक्त लश्कर के 10 आतंकी समुद्र के राश्ते पाकिस्तान से भारत आए थे. समुद्र तट पर नाव छोड़ने के बाद आतंकियों ने अलग अलग जगहों पर फायरिंग शुरू कर दी थी. आतंकियों ने दो होटलों, एक अस्पताल और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया था. इस हमले में 160 लोगों की मौत हुई थी.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...