7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्य3 लड़कियों को अगवा कर 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, नाबालिगों की...

3 लड़कियों को अगवा कर 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, नाबालिगों की आपबीती सुन दहल उठे लोग

Published on

खूंटी,

झारखंड के खूंटी जिले में सामूहिक बलात्कार की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पहले पांच नाबालिग लड़कियों को अगवा किया गया, फिर उनमें से तीन के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया. इस दौरान दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब रहीं. उन्होंने गांव में जाकर लोगों को अपनी खौफनाक आपबीती सुनाई. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि ये घटना शुक्रवार देर रात की है. पांच लड़कियां रनिया इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थीं. इस दौरान कुछ लड़कों ने उनका पीछा किया. कुछ दूर आगे सूनसान जगह आने पर उन्होंने सभी लड़कियों को अगवा कर लिया. उन्हें जबरन पहाड़ी पर ले जाने लगे. इस दौरान दो लड़िकयों ने आरोपियों के हाथों को दांत से काट लिया. पकड़ ढीली पड़ते ही दोनों वहां भाग निकलीं.

इसके बाद सभी 18 आरोपियों ने तीन लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया. उन्हें जंगल में छोड़कर फरार हो गए. आरोपियों के चंगुल से निकली लड़कियां गांव पहुंची. उन्होंने लोगों को सारी बातें बताईं. इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित लड़कियों को अपने साथ ले गए. पांच लड़कियों में से तीन की उम्र 12-16 साल बताई गई है, जबकि आरोपी लड़कों की उम्र 12-17 साल के बीच है. पीड़ितों के परिजन उन्हें लेकर स्थानीय थाने पहुंचे.

एसपी ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया. पीड़ितों का मेडिकल जांच कराया गया है. पुलिस की एक टीम ने सभी आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. उनको सोमवार को किशोर गृह भेजा गया है. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में लोगों में आक्रोश है. लोग उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में खूंटी जिले में एक आदिवासी नाबालिग छात्रा को अगवा करके छह लोगों ने गैंगरेप किया था. छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी. इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह युवकों ने पीछा करते हुए उसको जबरन उठा लिया. उसे लेकर जंगल में गए. वहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. लड़की ने चीखने-चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. उसे जान से मारने की धमकी दे कर चुप करा दिया.

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...