18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में 30 लोगों की भगदड़ में गई जान, 25 लोगों की...

महाकुंभ में 30 लोगों की भगदड़ में गई जान, 25 लोगों की पहचान, मेला क्षेत्र के DIG ने दी जानकारी

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दर्दनाक हादसे में 90 लोग घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डीआईजी प्रयागराज मेला ने कहा कि मृतकों में से 25 की पहचान हो गई है। मौनी अमावस्या को लेकर मंगलवार सुबह से ही संगम नगरी में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। मंगलवार-बुधवार की आधी रात के बाद करीब 1:00 से 2:00 बजे के बीच अचानक संगम नोज पर भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घायल होने का मामला सामने आया। मौत के आंकड़ों को लेकर कई तरह के कयास सुबह से ही लगाया जा रहे थे। अलग-अलग सूत्रों से लोगों की मौत के आंकड़े बताए जाते रहे। हालांकि, प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी।

प्रयागराज मेला प्रशासन की ओर से मौनी अमावस्या की भीड़ को नियंत्रित करने ओर अखाड़ों के स्नान की प्रक्रिया को खत्म कराने के बाद हादसे को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई। देर शाम डीएम की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में मौत का आंकड़ा जारी किया। प्रयागराज मेला प्रबंधन की ओर से हादसे में मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी दी गई है। पीएम मोदी ने पहले ही घटना में मृत परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की थी। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना में गंभीर रूप से लोगों के घायल होने की बात कही थी।

डीआईजी ने दी जानकारी
प्रयागराज मेला प्रशासन की ओर से डीआईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भगदड़ की पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन की टीम एक्टिव हो गई। घायलों को इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि भगदड़ में 90 लोग घायल हो गए। इसमें से 30 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बैरिकेड टूटने के कारण यह भीषण हादसा हुआ। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमृत स्नान की भीड़ को देखते हुए वीवीआईपी प्रोटोकॉल को स्थगित किया गया था।

घटना के कारणों का जिक्र करते हुए डीआईजी ने कहा कि संगम नोज पर भारी भीड़ देर रात जमा हो गई थी। वहां अखाड़ों के शाही स्नान के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। उस पर दबाव पड़ने के कारण बैरिकेड टूट गया। इस वजह से लोग गिरे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात पॉलिथीन बिछाकर लेटे हुए थे। उनके ऊपर से भीड़ निकल गई।

भीड़ में दबाकर लोगों की मौत हुई। मृतकों में 25 की पहचान कर ली गई है। डीआईजी ने कहा कि जल्द ही मृतकों के बारे में पूरी जानकारी दे दी जाएगी। वहीं 60 घायलों का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

पीएम मोदी-सीएम का आया बयान
मौनी अमावस्या अमृत स्नान शुरू होने से पहले ही संगम नोज पर घटी घटना ने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। संगम नगरी में 5 करोड़ से अधिक लोग मौजूद थे। वहीं, प्रयागराज आने वाली सड़कों पर भी करोड़ों लोग वाहनों में सवार होकर संगम नगरी पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में प्रयागराज मेला प्रबंधन ने सबसे पहले मौनी अमावस्या अमृत स्नान की प्रक्रिया को पूरी करने का निर्णय लिया। मौत के आंकड़ों से श्रद्धालुओं के बीच पैनिक उत्पन्न न हो, इसको लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।

सीएम ने रखी नजर
सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे मामले पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए थे। लगातार अधिकारियों से घटना पर अपडेट ले रहे थे। लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मीडिया के सामने आए तो उन्होंने भगदड़ की घटना की पुष्टि करते हुए इसमें श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी दी। कई श्रद्धालुओं के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही। हालांकि, उनकी ओर से मौत के आंकड़ों पर कोई बयान नहीं आया।

दिल्ली की रैली में पीएम ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ हादसे पर सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि भगदड़ की घटना दुखद है। घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। घायलों के इलाज को लेकर यूपी सरकार से संपर्क में होने की बात कही। दिल्ली की एक चुनावी रैली में भी उन्होंने इस बात को दोहराया। इसके बाद भगदड़ में मौत की घटना की पुष्टि हुई। दरअसल, पीएम मोदी ने पोस्ट में हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताने की बात कही थी। इसके बाद घटना में मृतकों की संख्या को लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...