15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य33 लाख कैश...रमन सिंह के बेटे के नाम की फाइल, 11 घंटे...

33 लाख कैश…रमन सिंह के बेटे के नाम की फाइल, 11 घंटे की पूछताछ के बाद बाहर आए भूपेश बघेल का बड़ा खुलासा

Published on

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है। सोमवार सुबह ईडी की टीम कार्रवाई करने पहुंची। ईडी की कार्रवाई करीब 11 घंटे तक चली। 11 घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व सीएम आवास के बाहर आए। भूपेश बघेल ने बताया कि उनके आवास से ईडी को जो दस्तावेज मिले हैं वह 2015 के कागज है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के दस्तावेज भी शामिल हैं। भूपेश बघेल के खिलाफ के इस खुलासे के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है।

भूपेश बघेल ने बताया क्या-क्या मिला
भूपेश बघेल ने बताया कि ईडी के पास 1/7 निवास का सर्च वारंट है। मैंने कार्रवाई के दौरान विधानसभा जाने की अनुमति मांगी थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ईडी ने मेरा मोबाइल भी मांगा लेकिन जब मैंने फोन देने से इंकार किया तो उन्होंने किसी से भी फोन में बात करने के लिए मना किया था। भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा खेती किसानी का व्यवसाय है। हमारे पास 140 एकड़ जमीन में खेती होती है।

उन्होंने कहा कि ईडी ने जितने भी दस्तावेज बरामद किए हैं वह सभी पुराने हैं। कुछ सीएम मैडम वाली फाइलें थीं। जहां रमन सिंह, अभिषेक सिंह का नाम भी दर्ज है। भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे घर से ईडी को 33 लाख रुपये नकद मिले हैं। ईडी की टीम उसे लेकर गई है। ईडी ने सभी जगह जांच की है। ईडी के पास कोई ईसीआर नंबर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की कार्यवाही बीजेपी की बौखलाहट को दर्शाती है। भूपेश बघेल ने कहा कि जितनी भी संपत्ति ईडी जब्त करके ले गई है हम उसका हिसाब दे देंगे।

कार्यकर्ताओं का जताया आभार
भूपेश बघेल ने ईडी की एक्शन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी सहयोग के लिए धन्यवाद कहा है। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हैं।

शराब घोटाले में हुई कार्रवाई
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में यह कार्रवाई हुई है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी को कई अहम दस्तावेज मिले थे जिसके बाद ईडी ने चैतन्य बघेल और भूपेश बघेल के ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...