12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP में पहली बार बना 350 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर, 4 घंटे...

MP में पहली बार बना 350 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर, 4 घंटे में जबलपुर से भोपाल पहुंचाया लिवर

Published on

जबलपुर,

मध्य प्रदेश में जबलपुर से भोपाल के बीच अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. दरअसल, जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल से देर रात ब्रेन डेड मरीज के लिवर को भोपाल ले जाया गया. इसके लिए करीब 350 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया. इसमें यातायात पुलिस की पूरी टीम जबलपुर से भोपाल तक एंबुलेंस को सुरक्षा देती रही.

जानकारी के अनुसार, भोपाल के निजी अस्पताल की टीम लीवर रिट्रीट करने के लिए जबलपुर के अस्पताल में हेलीकॉप्टर से पहुंची थी. डॉक्टरों की योजना के मुताबिक, हेलीकॉप्टर से ही ब्रेन डेड मरीज के अंगों को भोपाल ले जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर वापसी में उड़ान नहीं भर सका. इसके बाद सड़क मार्ग से ही मरीज के अंगों को ले जाने का फैसला किया गया.

प्रदेश शासन की मदद से जबलपुर से भोपाल के बीच देर रात ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर का सफर 4 घंटे में पूरा हो गया. दरअसल, 64 साल के बुजुर्ग राजेश सराफ को मार्च महीने में ब्रेन ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था. कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ.

64 साल के बुजुर्ग को घोषित कर दिया गया था ब्रेन डेड
इसके बाद ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित राजेश सराफ की हालत 19 सितंबर को उनकी हालत खराब होने लगी. परिजनों ने उन्हें जबलपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया. इलाज के दौरान राजेश के ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया था. इसके बाद परिजनों से उनके अंगों को दान करने का फैसला लिया.

जब इस बारे में जानकारी अन्य अस्पतालों तक पहुंचाई गई तो पता चला कि भोपाल में एक मरीज को अंगों की जरूरत थी. इसके बाद भोपाल के डॉक्टरों की टीम जबलपुर पहुंची और अपनी निगरानी में मरीज के अंगों को निकाला और ग्रीन कॉरिडोर के जरिए भोपाल ले गए. जहां अब दूसरे मरीज की जिंदगी बचाई जा सकेगी.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...