15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यचमोली एवलांच में 4 मजदूरों की मौत, सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन के...

चमोली एवलांच में 4 मजदूरों की मौत, सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच आई दुखद खबर

Published on

देहरादून:

उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन में फंसे 4 मजदूरों की मौत हो गई है। कुल 57 में से 48 को निकाल लिया गया था। बाकी के 9 को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसमें से 4 ने दम तोड़ दिया। कल सुबह यहां हुए हादसे के बाद से सेना, एयरफोर्स, ITBP, SDRF लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है।

बद्रीनाथ के आगे माणा गांव के पास कल सुबह हिमस्खलन की यह घटना हुई। आपदा में कुल 57 लोगों के फंसने की बात सामने आई थी। कई लोगों को कल ही बचा लिया गया था और कई को आज निकाला गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाहर निकाले गए लोगों में से 4 ने दम तोड़ दिया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी आपदा प्रभावित इलाके का जायजा लिया। हेलिकॉप्टर से सर्वे के साथ ही उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात भी की। पीएम मोदी ने धामी से बात करके राहत और बचाव अभियान की जानकारी भी ली। सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

इस भयावह हादसे के बाद खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में काफी समय लगा। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ में उपचार हेतु भेज दिया गया है। अभी तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है।

हादसे के बाद लामबगड़ में सड़क खोलने की कोशिश के बीच दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलिपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। नैशनल और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम को भेजा गया है। SDRF ड्रोन की टीम को भी तैयार रखा गया है। कर्णप्रयाग के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पहाड़ से मलबा गिरने से बंद हो गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण हाइवे को बंद किया गया था क्योंकि यहां पर जगह-जगह मलबा गिर रहा था।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...