24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यनेपाल प्लेन क्रैश में यूपी के 4 युवकों की मौत, हादसे से...

नेपाल प्लेन क्रैश में यूपी के 4 युवकों की मौत, हादसे से ठीक पहले के FB लाइव में कैद हुआ खतरनाक मंजर

Published on

गाजीपुर

नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई। इसमें से पांच लोग भारत के हैं। जिनमें से चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। हादसे की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सभी युवक एक साथ 12 जनवरी को वाराणसी से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हुए थे। हादसे से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के युवक ने कैप्चर किया था। वीडियो बनाते वक्त यह हादसा हुआ और सब खाक हो गया।

नेपाल घूमने गए थे युवक
जानकारी के अनुसार, सोनू जायसवाल ,अभिषेक कुशवाहा अनिल कुमार राजभर और विशाल शर्मा यूपी के गाजीपुर के रहने वाले हैं। सोनू जायसवाल गाजीपुर के कासिमाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह अपने दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गए हुए थे। इस दौरान वह प्लेन में बैठने के साथ ही फेसबुक लाइव कर अपनी यात्रा के उत्साह को सजा कर रहे थे।

हादसे से पहले किया फेसबुक लाइव
फेसबुक लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू विमान में बैठे यात्रियों को दिखा रहे हैं। प्लेन में सब कुछ सामान्य सा दिख रहा है। लेकिन, कुछ देर बाद ही वीडियो में यात्रियों के असहज होने की आवाज आने लगती है। पूरे प्लेन में चीख पुकार की आवाजें आ रही है। प्लेन क्रैश होने के ठीक पहले का दृश्य सोनू के फेसबुक लाइव में कैद हुआ।

वहीं मृतकों में से एक अनिल राजभर जहुराबाद में जन सेवा केंद्र चलाते थे। विशाल शर्मा टीवीएस एजेंसी में फाइनेंस सेक्शन में काम करते थे। वहीं अभिषेक सिंह कुशवाहा भी जन सेवा केंद्र से ही जुड़े हुए थे। मिल रही जानकारी के अनुसार सोनू जायसवाल व्यवसायी बताएं जा रहे हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...