19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेल43 साल के रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास... ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर बनाया...

43 साल के रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास… ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

मेलबर्न,

ऑस्ट्रेल‍ियन ओपन से भारतीय टेन‍िस फैन्स के लिए काफी शानदार खबर सामने आ रही है. दिग्गज ख‍िलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने पार्टनर मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है. 27 जनवरी (शनिवार) को खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहन-एब्डेन ने इटली के सिमोन बोलेली और आंद्रे वावसोरी को 7-6 (0), 7-5 से हराया.

43 साल के बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. पिछला रिकॉर्ड नीदरलैंड्स जीन-जूलियन रोजर के नाम था, जिन्होंने 40 साल और नौ महीने की उम्र में मार्सेलो अरेवोला के साथ मिलकर 2022 के फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल खिताब जीता था.

देखा जाए तो रोहन बोपन्ना का ये पहला ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब है. इससे पहले मेन्स डब्ल्स में बोपन्ना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2010 और 2023 में रहा था, तब उन्होंने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इसके अलावा बोपन्ना फ्रेंच ओपन (2022) और विम्बलडन (2013, 2015, 2023) में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुके हैं.

फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं रोहन
रोहन बोपन्ना मिक्स्ड डब्लस के तहत 2017 में फ्रेंच ओपन (French Open 2017 Doubles Winner) का ख‍िताब जीत चुके हैं. तब बोपन्ना ने गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिलकर अन्ना-लेना ग्रोनफेल्ड और रॉबर्ट फराह को 2-6, 6-2, [12-10] से हराया था. बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंत तक नंबर 1 स्थान पक्का कर लिया है. वहीं, बोपन्ना के सबसे सफल पार्टनर्स में से एक मैथ्यू एब्डेन का मेन्स डब्ल्स रैंकिंग में नंबर 2 स्थान पर पहुंचना तय हो गया है. मैथ्यू एब्डेन ऑस्ट्रेल‍ियाई ख‍िलाड़ी हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...