10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय24 घंटे में 5 मौत, 335 नए केस, केरल में नया सब...

24 घंटे में 5 मौत, 335 नए केस, केरल में नया सब वैरिएंट, भारत से सिंगापुर तक फिर डरा रहा कोरोना

Published on

नई दिल्ली,

भारत से सिंगापुर तक दुनियाभर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटों में कोविड के 300 नए केस सामने आए हैं. संक्रमण के चलते 5 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में 4 मरीज सिर्फ केरल से हैं, जबकि एक उत्तर प्रदेश से है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में रविवार को 335 नए कोविड केस दर्ज किए गए, जिसके बाद एक्टिव केस बढ़कर 1,701 हो गए हैं. इस बीच केरल में कोरोना का नए सबवैरिएंट JN.1 की भी पुष्टि हुई है.

अब तक 5 लाख से ज्यादा मौतें
देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 816 केस सामने आ चुके हैं. वहीं, 5 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 33 हजार 316 पहुंच गया है. बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 69 हजार 799 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश का रिकवरी रेड 98.81 फीसदी तो वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

सिंगापुर से लौट रहे शख्स में भी सब वैरिएंट
एक बार फिर कोरोना के बढ़ते ममलों से लोगों के मन में डर पैदा हो गया है. बीती 8 दिसंबर को केरल में कोविड-19 के सब वैरिएंट JN.1 का एक मामला सामने आया था. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया था कि 79 साल की महिला का 18 नवंबर को आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट आया था. जिसमें इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी के हल्के लक्षण थे और वह कोविड-19 से ठीक हो चुकी है. इससे पहले सिंगापुर से लौटे तमिलनाडु के एक शख्स में भी JN.1 सब-वैरिएंट का पता चला था. वह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का रहने वाला था और उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी.

कर्नाटक सरकार की बुजुर्गों को सलाह
कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कर्नाटक सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. कर्नाटक सरकार ने केरल और अन्य राज्यों में कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बाद बीमार बुजुर्गों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...