8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यदिलीप जायसवाल के पांच लाइन के इस्तीफे में 5 गलतियां, RJD ने...

दिलीप जायसवाल के पांच लाइन के इस्तीफे में 5 गलतियां, RJD ने सोशल मीडिया पर कायदे से लिए मजे

Published on

पटना

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने लेटर पैड पर एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को सूचित किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री जी बिहार सरकार। सादर सूचित करना है कि मैं डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद से स्वेच्छा से इस्तीफा देता हूं। सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। पत्र के नीचे उन्होंने हस्ताक्षर कर तारीख डाली है।

आरजेडी ने लिए मजे
डॉ. दिलीप जायसवाल के इस्तीफे में करीब पांच लाइन है। उसमें पांच गलतियां हैं। उसके बाद इन गलतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए आरजेडी ने मजे लिए हैं। इस्तीफे को लेकर दिलीप जायसवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं। आरजेडी ने दिलीप जायसवाल के इस्तीफे में वर्तनी की गलतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उसे एक्स पर पोस्ट किया है।

https://x.com/RJDforIndia/status/1894650444984848810?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1894650444984848810%7Ctwgr%5Ed3feccdb2d83e147c92cca679f4d8f6b825974ac%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Fbihar%2Fpatna%2Ffive-mistakes-in-resignation-of-bihar-bjp-state-president-rjd-showed-mirror-to-dr-dilip-jaiswal%2Farticleshow%2F118578258.cms

सोशल मीडिया पर सियासत
आरजेडी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए सवाल किया गया है। उसमें लिखा गया है कि ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष है। अभी मंत्री भी थे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो लाइन का त्यागपत्र भी नहीं लिखना आता है। बिहार तक भी सही नहीं लिखा है जनाब ने? ये मेडिकल कॉलेज के मालिक भी है। ध्यान रहे कि डॉ. दिलीप जायसवाल किशनगंज में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज चलाते हैं। वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। उनके पत्र की गलतियों को लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

पांच गलतियों पर राजनीति
डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस्तीफे में कई शब्दों को गलत लिखा है। जिसमें बिहार को ‘विहार’ लिखा है। सूचित को ‘सुचित’ लिखा है। डॉ. को ‘डा’ लिखकर छोड़ दिया है। उसके अलावा इस्तीफा को ‘इस्तिफा’ लिखा है। कार्यवाही को ‘कार्रवायी’ लिखा है। दिलीप जायसवाल के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने लिखा है कि बिहार के मंत्री जी ‘इस्तिफ़ा’ दे रहे हैं। ये शुद्ध रूप से इस्तीफा तक नहीं लिख पा रहे हैं। मंत्री जी का नाम डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल है। अब इन्होंने डॉक्टरी की डिग्री कैसे हासिल की होगी, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।

लोगों की प्रतिक्रिया
इसके अलावा कई लोगों ने पार्टी पर सवाल खड़े करते हुए लिखा है कि बीजेपी में ऐसे लोगों की भरमार है। सिर्फ पद पर बैठे व्यक्ति से लेकर नीचे कार्यकर्ताओं तक का यही हाल है। उन्होंने आगे लिखा है कि डॉक्टर की उपाधि और चार पंक्ति शुद्ध हिंदी नहीं लिख पाते हैं। इसके अलावा हजारों लोगों ने एक्स पर इसे पसंद किया है। लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। हालांकि, आरजेडी को लोगों ने राबड़ी देवी का उदाहरण देते हुए जवाब दिया है। लेकिन ये इस्तीफा वायरल हो रहा है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...