5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में छिपे हैं 5000-6000 पाकिस्तानी उग्रवादी, परिवार के साथ 70 हजार...

अफगानिस्तान में छिपे हैं 5000-6000 पाकिस्तानी उग्रवादी, परिवार के साथ 70 हजार ने बनाया ठिकाना

Published on

नई दिल्ली,

तालिबान पाकिस्तान के 5000-6000 उग्रवादियों के अफगानिस्तान में छिपे होने की आशंका है. पाकिस्तान के एक विशेष प्रतिनिधि आसिफ दुर्रानी ने दावा किया कि अगर आप उनके परिवार को भी जोड़ दें तो अफगानिस्तान में तालिबान पाकिस्तान के उग्रवादियों का आंकड़ा 70 हजार तक पहुंच सकता है.

आसिफ दुर्रानी ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के साथ पहले की बातचीत बेनतीजा रही है, जहां उग्रवादी समूह टीटीपी सरेंडर करने को तैयार नहीं हैं. दुर्रानी के मुताबिक, उग्रवादी ना तो सरेंडर कर रहे हैं और ना ही वे पाकिस्तान के संविधान को स्वीकार करते हैं. इसकी तीसरी वजह है कि समूह कानूनी कार्रवाई से बचना चाहता है, जहां उसने कई बड़े अपराध किए हैं.

टीटीपी को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश
पाकिस्तान के पेशावर में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल पर टीटीपी ने ही हमला किया था, जिसमें कई स्टूडेंट्स मारे गए थे. पाकिस्तान सरकार की कोशिश है कि टीटीपी के लड़ाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए और साथ ही उनके अपराध के लिए उन्हें सजा भी दी जाए, लेकिन समूह बातचीत से इनकार करता है.

अफगानिस्तान सरकार से नहीं मिली मदद
आसिफ दुर्रानी का कहना है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार से इस बारे में मदद भी मांगी और टीटीपी को सरेंडर कराने में मदद की अपील की थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली. पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक पुलिस चौकी पर आतंकियों ने शुक्रवार को हमला किया था, जिसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित सात कर्मियों की मौत हो गई थी. टीटीपी खूंखार आतंकवादियों के साथ युद्धविराम समझौते के बाद से पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों पर हमला कर रहा है और सरकार 2022 से इसे रोक पाने में असफल रही है.

पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़े
सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा जारी एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिंसा से संबंधित 1,524 मौतें और 1,463 घायल हुए – जो छह साल का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत हिंसा के प्राथमिक केंद्र थे, जहां 90 प्रतिशत से अधिक मौतें हुईं और 84 प्रतिशत हमले हुए, जिनमें आतंकवाद और सुरक्षा बलों के ऑपरेशन की घटनाएं भी शामिल थीं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...