12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपुलिस से मारपीट में सुब्रत पाठक समेत 52 पर मुकदमा, अखिलेश यादव...

पुलिस से मारपीट में सुब्रत पाठक समेत 52 पर मुकदमा, अखिलेश यादव ने पूछा गिरफ्तारी कब होगी

Published on

कन्नौज

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक समेत 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई मंडी समिति चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में की है। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया। कहा कि आज की ताजा खबर पुलिसवालों ने कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक के ऊपर एफआईआर दर्ज की। जनता पूछ रही है कि कब गिरफ्तार होंगे। इन भाजपाइयों से बचने के लिए पुलिस क्या बुलडोजर के पीछे छुपकर अपनी जान बचाए।

चौकी इचार्ज मंडी समिति हाकिम सिंह की तहरीर के अनुसार, बीती रात मैं अपनी टीम के साथ गस्त कर रहा था, तभी उन्नाव की औरास पुलिस अपहरण के मामले में दबिश देने आई। टाइगर जिम से पांच युवकों पकड़कर अपहृत युवक को बरामद कर उन्नाव लेकर जा रही थी। वायरलेस पर सूचना मिली कि उन्नाव पुलिस की मदद करें। उपनिरीक्षक सुभाष के साथ मौके पर पहुंचा, जहां औरास पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ रखा था, तभी चौकी इंचार्ज सरायमीरा तरुण सिंह कॉन्स्टेबल लवि के साथ पहुंचे। इसके बाद सभी को चौकी मंडी समिति लाया गया। चौकी में मामला दर्ज किया ही जा रहा था कि तभी अवनीश नाम का युवक आया और कहा कि किसकी अनुमति से पकड़कर लाए हो। सभी को छोड़ने के साथ ही फोन पर बातचीत करते हुए चला गया। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस उन्नाव जाने लगी, तभी कुछ लोग आए और आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की।

उन्नाव टीम के रवाना होने के बाद अवनीश नाम का युवक सांसद सुब्रत पाठक को फोनकर बताया कि गलत तरीके से हमारे लड़कों को पकड़ लिया है। आइए नहीं तो चौकी को आग लगा देंगे। फोन को स्पीकर पर डालकर बात करवाने लगा। सांसद ने कहा कि दबिश टीम को वापस बुला लो नहीं तो तुझे आग लगा दूंगा। इसके थोड़ी देर बाद सांसद मौके पर पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही चौकी इंचार्ज को पूछा। इस पर अवनीश ने मेरी तरफ इशारा किया। सांसद मेरी तरफ आकर धक्का-मुक्की की और कॉलर पकड़ ली। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद और 42 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
वहीं, अखिलेश यादव के ट्वीट को लेकर सुब्रत पाठक ने कहा कि अपने समय को अखिलेश यादव याद करें कि किस तरह से वे गुंडागर्दी कराते थे। साथ ही गुंडों का समर्थन करते थे। मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद से बड़ा कोई उदाहरण हो ही नहीं सकता है। इसलिए अखिलेश यादव कुछ न बोलें तो ही अच्छा है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...