12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद में स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की...

गाजियाबाद में स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, गेट काटकर निकालने पड़े शव

Published on

गाजियाबाद,

गाजियाबाद में दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक्सप्रेस वे पर बस और टीयूवी 300 कार में टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल 8 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में ये घटना हुई. हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहही तेज रफ्तार बस को हादसे की वजह बताया जा रहा है. बस सीएनजी लेकर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही थी. टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए थे. इसके बाद गेट को कटर से काटकर बस में फंसे शव को निकाला गया. शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि स्कूल बस खाली थी और रॉन्ग साइड से आ रही थी. वहीं, कार सवार परिवार मेरठ से दिल्ली की तरफ आ रहा था. परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे. लेकिन कार रॉन्ग साइड से आ रही बस से टकरा गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक बच्चा और एक पुरुष को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री श्री योगी ने जनपद गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।महाराज जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this