8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeखेल6376 दिन, 209 महीने, 911 सप्ताह का इंतजार... आखिरकार रोहित शर्मा ने...

6376 दिन, 209 महीने, 911 सप्ताह का इंतजार… आखिरकार रोहित शर्मा ने कर ही दिया ये कमाल

Published on

दुबई:

रोहित शर्मा 2007 में 19 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। उसी साल टी20 वर्ल्ड कप हुआ और रोहित उस टूर्नामेंट का हिस्सा थे। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबला अपने नाम किया था। रोहित उस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उन्होंने 16 गेंदों पर 30 रनों की नाबाद पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी। चैंपियंस ट्रॉपी 2025 का फाइनल रोहित के करियर का 9वां आईसीसी इवेंट फाइनल है।

फाइनल में रोहित की पहली फिफ्टी
रोहित शर्मा ने आईसीसी इवेंट की पारी में अभी तक 10 पारियां खेली थी। इसमें उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली थी। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 47 रनों की थी। 2023 विश्व कप के फाइनल में रोहित के बल्ले से यह पारी निकली। अब उन्होंने अपने करियर में पहली बार आईसीसी इवेंट के खिताबी मुकाबले में फिफ्टी लगाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर रोहित ने 41 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी।

6,376 दिन करना पड़ा इंतजार
भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 टी20 विश्व कप का फाइनल 24 सितंबर को खेला गया था। 9 मार्च 2025 को रोहित ने आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहली फिफ्टी लगाई। इस दौरान उन्हें 6376 दिन इंतजार करना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले से पहले आईसीसी इवेंट के फाइनल में रोहित शर्मा ने 10 पारियां खेली थी। इसमें उन्होंने 246 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 27.33 और स्ट्राइक रेट 74 का रहा है।

76 रन बनाकर आउट हुए
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्र ने रोहित को आउट किया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। वह चूक गए और विकेटकीपर टॉम लाथम ने गिल्लियां बिखेर दी। 83 गेंदों की अपनी पारी में रोहित ने 7 चौके और 3 छक्के मारे।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this