16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यदेवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल के 65% मंत्री दागी, उन्हें बर्खास्त करें, प्रदेश कांग्रेस...

देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल के 65% मंत्री दागी, उन्हें बर्खास्त करें, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले महायुति सरकार को घेरा

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने महायुति सरकार पर आरोप लगाया कि फडणवीस सरकार के कैबिनेट में 65% मंत्री दागी हैं। उन पर कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज़ हैं। इन सभी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग नाना पटोले ने की है। शुक्रवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सरकार को चौतरफा घेरा। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे पर आए दिन गंभीर आरोप लग रहे हैं, लेकिन सिर्फ मुंडे या संजय राठौड़ ही नहीं, बल्कि राज्य मंत्रिमंडल में शामिल 65% मंत्रियों पर विभिन्न प्रकार के अपराध दर्ज़ हैं। अगर बीजेपी खुद को पार्टी विथ डिफरेंस मानती है, तो फिर उनकी सरकार में ऐसे दागी मंत्री क्यों शामिल हैं? इन सभी दागी मंत्रियों कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

बीजेपी गठबंधन की सरकार अपराधियों की सरकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीड जिले के मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख और परभणी के सोमनाथ सूर्यवंशी की पुलिस पिटाई से हुई मौत के दोनों मामलों के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। लेकिन, सरकार इस पर कोई कड़ा रुख अपनाती नज़र नहीं आ रही है। महाराष्ट्र की बीजेपी गठबंधन की सरकार अपराधियों की सरकार है, जिसमें कई मंत्री गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। पटोले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आत्मचिंतन करना चाहिए और राज्य की छवि खराब करने वाले मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

तबाह हो चुके हैं किसान
पटोले ने कहा कि फडणवीस की सरकार में किसान तबाह हो चुके हैं, क्योंकि उन्हें अपनी कृषि उपज का कोई मूल्य नहीं मिल रहा है। चाहे वह सोयाबीन हो, धान हो, प्याज हो या कपास हो। किसान हर दिन आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी गठबंधन सरकार ने घोषणा की थी कि किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएंगे, लेकिन किसानों को अब तक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं। एसटी टिकट की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। प्रदेश में 24 लाख छात्रों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है। काफी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। महंगाई अपने चरम पर है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के इन मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष करेगी।

BJP ने कुंभ को इवेंट बना दिया
पटोले ने आगे कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला आयोजित हो रहा है। यह लोगों की आस्था, भावना और भक्ति का विषय है, लेकिन बीजेपी सरकार ने महाकुंभ मेले को भी इवेंट बना दिया है। बीजेपी ने वीआईपी संस्कृति ला दी है और मोदी और योगी के बड़े-बड़े बैनर लगा दिए हैं। पटोले ने कहा कि कुंभ में भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, लेकिन बीजेपी सरकार अब भी मौत के आंकड़े छिपा रही है। शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफे की मांग की है। नाना पटोले ने पूछा कि इतनी बड़ी त्रासदी पर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत क्यों मौन हैं? उन्होंने अब तक मोदी-योगी का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...