10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसर्बिया में लगातार दूसरे दिन अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोगों की मौत,...

सर्बिया में लगातार दूसरे दिन अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोगों की मौत, 10 घायल, हमलावर फरार

Published on

बेलग्रेड

सर्बिया के बेलग्रेड से सटे एक कस्बे में बृहस्पतिवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। सर्बिया में पिछले दो दिनों में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। सरकारी टेलीविजन ‘आरटीएस’ पर शुक्रवार को प्रसारित खबर के अनुसार, हमलावर ने राजधानी के 50 किलोमीटर दक्षिण में स्थित म्लाडेनोवैक शहर में एक स्वचालित हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी की। खबर के अनुसार, पुलिस 21 वर्षीय संदिग्ध हमलावर की तलाश में जुटी है जो हमले के बाद से फरार है।

तत्काल इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है और पुलिस ने कोई बयान जारी नहीं किया है। इससे पहले बेलग्रेड में बुधवार को 13 वर्षीय लड़के ने अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल कर व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राथमिक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें उसके आठ सहपाठी और स्कूल का एक गार्ड मारा गया था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बंदूक नियंत्रण को बढ़ावा देने पर जोर दिया और पुलिस ने नागरिकों से अपने-अपने हथियारों को सुरक्षित जगह पर रखने तथा बच्चों से दूर रखने का अनुरोध किया।

प्लानिंग करके की थी फायरिंग
पुलिस ने बुधवार को कहा कि किशोर ने हमले के लिए अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल किया था। वह इसके लिए करीब एक महीने से साजिश रच रहा था। पुलिस के मुताबिक उसने घटना को अंजाम देने के लिए अपनी कक्षा की तस्वीरें बनाई थीं और उन छात्रों की सूची बनाई थी जिन्हें वह मारना चाहता था। पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है और छिपे होने की संभावित जगहों पर हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए खोज में लगी है।

लोगों ने दी श्रद्धांजलि
यह दूसरी घटना तब हुई है जब सर्बिया शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाने वाला है। बुधवार के हमले के पीड़ितों की याद में गुरुवार को हजारों लोग फूल चढ़ाने के लिए जुटे। लोगों ने स्कूल के बाहर मोमबत्तियां जलाईं और खिलौने छोड़ दिए। लोगों ने मारे गए बच्चों की याद में फूल, टेडी बियर और फुटबॉल रखी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...