6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराजनीति9 जून शाम सवा 7 बजे, तारीख नोट कर लें! राष्ट्रपति भवन...

9 जून शाम सवा 7 बजे, तारीख नोट कर लें! राष्ट्रपति भवन में मोदी लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

Published on

नई दिल्ली

मोदी सरकार 3.0 के गठन का रास्ता साफ हो चुका है। नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम सवा 7 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को नई सरकार के गठन का न्योता दिया। राष्ट्रपति ने मोदी को दही-चीनी खिलाकर नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे। इससे पहले एनडीए के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात करके अपना समर्थन पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने की पेशकश की।

पीएम ने 9 जून को शपथ लेने की बात कही
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को बताया है कि शपथ ग्रहण के लिए 9 जून की शाम को उन्हें सुविधा रहेगी, तब तक वह मंत्री परिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंपेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह देशवासियों को विश्वास दिलाते हैं कि 18वीं लोकसभा में पांच वर्ष के कार्यकाल में वे उसी गति और समर्पण भाव से देश की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

एनडीए की बैठक में मोदी चुने गए संसदीय दल के नेता
उन्होंने कहा कि आज सुबह एनडीए की बैठक हुई और सभी साथियों ने मुझे फिर से एक बार इस दायित्व के लिए पसंद किया है। एनडीए के सभी साथियों ने राष्ट्रपति को इसकी जानकारी दी है। राष्ट्रपति ने मुझे बुलाया था और मुझे प्रधानमंत्री मनोनीत के रूप में नियुक्ति दी है। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन में चल रही तैयारियां
4 जून को आए लोकसभा चुनाव के नतीजे में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है। एनडीए के सभी घटक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अपना नेता चुना और समर्थन पत्र दिए हैं। राष्ट्रपति भवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन को 5 से 9 जून तक आमजनों के लिए बंद रखा गया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...