6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराजनीतिमोदी सरकार के 9 साल, कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल; बीजेपी बोली-...

मोदी सरकार के 9 साल, कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल; बीजेपी बोली- ये बेशर्मी की पराकाष्ठा है

Published on

नई दिल्ली

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट कर पीएम मोदी से 9 सवाल पूछे हैं। 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए शासन पर कई सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम 9 साल 9 सवाल के लिए एक दस्तावेज भी जारी कर रहे हैं।

ये 9 साल नाकामी के हैं
इन ट्वीट्स में कांग्रेस ने बीते 9 वर्षों को बीजेपी सरकार की नाकामी के 9 साल का नाम दिया है। कांग्रेस ने कहा कि ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं। पार्टी ने कहा कि ये देश की बदहाली के 9 साल हैं। बीते 9 वर्षों में संविधान, लोकतंत्र, किसान, पहलवान समेत देश का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं रहा जो मोदी के वार से अछूता हो। PM मोदी ने देश को कई दशक पीछे धकेल दिया। ये 9 साल नाकामी के हैं।

पीएम मोदी से कांग्रेस के 9 सवाल
कांग्रेस ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार को 9 साल हो गए। इस मौके पर PM मोदी से हमारे 9 सवाल हैं। PM मोदी चुप्‍पी तोड़‍िए, जवाब दीज‍िए। पिछले 9 सालों में करोड़ों युवाओं का रोज़गार छीनने में मोदी सरकार विश्वगुरु बन गई है। कांग्रेस ने सवाल किया, ‘ऐसा क्यों है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है?’ अपने अगले सवाल में पार्टी ने पूछा, ‘ऐसा क्यों है कि पिछले 9 सालों में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई?’ ‘ऐसा क्यों है कि अडाणी को फायदा पहुंचाने के लिए LIC और SBI में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया गया?

पार्टी ने आगे सवाल किया, ‘ऐसा क्यों है कि चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने 2020 में उसे क्लीन चिट दे दी जबकि वह अभी भी भारत की जमीन पर कब्जा करके बैठा है?’ अपने अगले सवाल में कांग्रेस ने पूछा, ‘ऐसा क्यों है कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है?’

भाजपा का पलटवार
कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शायद 9 सवाल पूछे गए हैं, लेकिन वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है। ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा, “आप आलोचना कीजिए लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए, यह बहुत बड़ा अपमान है। उन लाखों सेवा कर्मियों का, डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की।”

ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा- BJP
भाजपा ने आगे कहा, “कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल पूछ रही है, वो भी चीन के संदर्भ में। कांग्रेस के मित्रों सुन लो- भारत की जमीन जो गई है, कांग्रेस की सरकार में ही गई है। आज गलवान और डोकलाम में भारत ने अपनी साख दिखाई है। ये नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाला भारत है, जिसने 300 चाइनीज App को बंद किया। इसी तरह उरी हो या बालाकोट हो, घर में घुसकर मारा।”

बीजेपी नेता ने कहा, “वहीं कांग्रेस करप्शन पर सवाल पूछ रही है, जिसके शासनकाल में 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, आदर्श घोटाला, बोफोर्स, अंतरिक्ष घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला जैसे कितने बड़े-बड़े घोटाले हुए। कांग्रेस ने अपने लिए 4C ग्रेडिंग चुनी है- कट, कमीशन, करप्शन और कांग्रेस।”यही है कांग्रेस।

 

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक की लहर; पूर्व गृह मंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि...