12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमक्का में हीटवेव के बीच हज यात्रा के दौरान अबतक 90 भारतीयों...

मक्का में हीटवेव के बीच हज यात्रा के दौरान अबतक 90 भारतीयों ने गंवाई जान

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब के मक्का में गर्मी का सितम थमता नहीं दिख रहा है. भीषण गर्मी और हीटवेन के बीच अब तक यहां 90 भारतीयों सहित अलग-अलग देशों के 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इन मौतों कारण हीटवेव या इलनेस (कोई बीमारी) बताया जा रहा है. सभी लोगों की मौत नेचुरली हुई है. यानी इनमें से कोई भी हादसे का शिकार नहीं हुआ है और ना ही किसी के भी शरीर पर चोट के कोई निशान पाए गए हैं.

सामने आए आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या 323 मिस्र के लोगों की है. सऊदी अरब के राजनयिकों की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि मिस्र के सभी लोगों के मरने की वजह भीषण गर्मी है. हालांकि, इनमें सिर्फ एक शख्स ऐसा है, जिसकी मौत भीड़ के कारण चोट लगने से हुई है. वहीं, मृतकों में से 60 लोग जॉर्डन के भी रहने वाले हैं.

मक्का के मुर्दाघर में 570 शव
अरब के राजनयिकों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 577 हो गया है. इनमें से 570 शव मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघर में रखे गए हैं. बता दें कि इस साल हज 14 जून को शुरू होकर 19 जून को खत्म हुआ है.

पिछले साल भी हुई थी मौतें
हालांकि ऐसा नहीं है कि हज पर जाने वाले यात्रियों की मौत के मामले पहली बार सामने आए हैं. अब तक जहां हज पर गए 90 भारतीयों की जन गई है तो वहीं पिछले साल इस समय तक मरने वालों का आंकड़ा 101 तक पहुंच गया था.

हर दशक बढ़ रहा तापमान
बता दें कि हज इस्लाम के 5 प्रमुख स्तंभों में से एक है. आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम हर मुसलमान के लिए जीवन में एक बार हज करना अनिवार्य माना जाता है. हज यात्रा जलवायु परिवर्तन के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुई है. पिछले महीने प्रकाशित सऊदी अरब के एक शोध में कहा गया कि हज करने वाले इलाके का तापमान हर दशक 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है. सऊदी के मौसम विभाग ने बताया कि 17 जून को मक्का की ग्रैंड मस्जिद के पास तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...