10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में क्रिकेट खेल रहा था 13 साल का लड़का, बॉल उठाने...

दिल्ली में क्रिकेट खेल रहा था 13 साल का लड़का, बॉल उठाने गया तो बिजली के खंभे से लगा करंट, मौत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के रणहौला इलाके में क्रिकेट ग्राउंड में करंट लगने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई. वह कोटला विहार फेज-2 के ग्राउंड में जब गेंद लेने गया तो लोहे के बिजली के एक खंभे से उसे करंट लग गया. लड़के को तुरंत पीसीआर वैन के जरिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त की दोपहर करीब 1.30 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसके बाद डीडीयू अस्पताल से जानकारी मिली. बताया गया कि कोटला विहार फेज-2 में एक 13 वर्षीय लड़का क्रिकेट खेल रहा था और वो ग्राउंड के कोने से गेंद लेने गया था तभी वहां से बनी गौशाला में बिजली का तार ले जाने वाले लोहे के खंभे से करंट लग गया.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित को तुरंत पीसीआर वैन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (1) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है.

हाल ही में दिल्ली के साउथ पटेल नगर इलाके में बारिश के दौरान पीजी के पास लोहे के गेट में करंट आने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक की मौत हुई थी, जिसको लेकर जमकर बवाल हुआ था. मृतक युवक यूपी के गाजीपुर का रहने वाला था. वो बीते तीन साल से पटेल नगर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था.

बीती 22 जुलाई को जब वो चाय पीकर पीजी में लौट रहा था तभी गली के गेट के बाहर पानी भरा था और गेट में करंट फैला हुआ था. युवक उसी करंट की चपेट में आ गया. पास में कपड़े प्रेस करने वाली एक महिला ने जब चीख की आवाज सुनी तो वो भागते हुए मौके पर पहुंची. चश्मदीद महिला ने बताया, काफी देर तक युवक मदद के लिए चीखते हुए आवाज लगाता रहा, जब लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे तबतक काफी देर हो चुकी थी. करंट फैलने के डर से काफी देर तक लोग भी पास जाने से बचते रहे और युवक की मौत हो गई.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...