25.9 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यजयपुर में 13 साल की लड़की ने पुलिस काे हैरत में डाला,...

जयपुर में 13 साल की लड़की ने पुलिस काे हैरत में डाला, लव मैरिज या रेप? दिवाली से पहले बेटे का जन्म और FIR

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 13 साल की लड़की ने एक बेटे को जन्म दिया है। जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय के एसएलआर वार्ड में लड़की भर्ती है। डिलिवरी के लिए डॉक्टरों को लड़की का सिजेरियन ऑपरेशन करना पड़ा। चूंकि लड़की की उम्र कम है। ऐसे में डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। लड़की मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वर्तमान में सुशीलपुरा सोडाला में रहती है। ऐसे में सोडाला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। लड़की के पति के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

9 महीने पहले की थी लव मैरिज
लड़की का परिवार भी जयपुर में ही रहता है। नौ महीने पहले जनवरी 2024 में लड़की ने अपने प्रेमी से लव मैरिज की थी। लड़की का कहना है कि लड़का उसने अपनी पसंद का चुना लेकिन उसकी पसंद पर घरवालों को कोई ऐतराज नहीं था। 3 जनवरी 2024 को जब उसने अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज की। तब घरवाले मौजूद थे। पूरे परिवार की रजामंदी से उसने लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ सुशीलपुरा में किराए का कमरा लेकर रहती है। शादी के बाद ही पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए थे। लड़की ने यह भी बयान दिया कि उसके गर्भवती होने के बाद उसके पति ने शारीरिक संबंध स्थापित नहीं किए।

अभी पति काम के सिलसिले में गया हुआ है बाहर
लड़की का कहना है कि वह और उसका पति मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे हैं। पति पेंटिंग का कार्य करता है। डिलीवरी से कुछ समय वह काम के सिलसिले में जयपुर से बाहर गया हुआ है। दो दिन पहले जब पेट दर्द हुआ तो वह अपने माता पिता के साथ महिला चिकित्सालय पहुंची। डॉक्टरों की सलाह पर सिजेरियन डिलीवरी करवाई गई। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है। फिलहाल लड़की महिला चिकित्सालय में भर्ती है। पुलिस ने डॉक्टरों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की है और फिर लड़की के बयान भी दर्ज किए हैं। चूंकि लड़की नाबालिग है। ऐसे में उसके पति की तलाश की जा रही है।

जन्मतिथि को लेकर उलझन में पुलिस
डॉक्टरों की सूचना पर सोडाला पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन लड़की ने अपने पति के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला है। उसने साफ कहा कि उसने अपनी मर्जी में पूरे होश हवास के साथ शादी की थी। परिवार वाले भी शादी से खुश है और पति ने जबरन शारीरिक संबंध भी नहीं बनाए। चूंकि लड़की के पास जो आधार कार्ड है। उस आधार कार्ड में उसकी उम्र 13 साल बताई गई है। इस वजह से पुलिस ने पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उधर लड़की का कहना है कि आधार कार्ड में लिखी गई जन्मतिथि गलत है। लड़की ने अपने आप को 18 साल से ज्यादा का होना बताया है। उसका कहना है कि जब उसने अपने प्रेमी से शादी की। तब उसकी उम्र 18 वर्ष के आसपास थी। पुलिस अब लड़की के अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि सही उम्र का पता चल सके। साथ ही उम्र संबंधी मेडिकल जांच कराने की बात भी कही गई है। मामले की जांच एसएचओ सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...