19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिलड़की कोई सामान है जिसे कोई ... सोनाक्षी सिन्हा पर कुमार विश्वास...

लड़की कोई सामान है जिसे कोई … सोनाक्षी सिन्हा पर कुमार विश्वास की टिप्पणी से आगबबूला हुईं सुप्रिया श्रीनेत

Published on

नई दिल्ली

सोनाक्षी सिन्हा पर टिप्पणी करके कुमार विश्वास राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले में कुमार विश्वास को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि क्या किसी और की बेटी पर भद्दी टिप्पणी करके सस्ती तालियां बटोरेंगे। ऐसा करने पर आप किस हद तक गिरे हुए इसका तो अंदाजा लग ही गया है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आपमें रामकथा वाचक बनने की बड़ी लालसा है, काश थोड़ी सी प्रभुराम की मर्यादा, उनकी शालीनता भी आपमें होती।

कांग्रेस प्रवक्ता ने सोमवार कुमार विश्वास पर हमला बोलते हुए कहा कि एक लड़की के ऊपर आप फूहड़ टिप्पणी करके सस्ती तालियां तो बटोर सकते हैं पर सम्मान नहीं। उन्होंने कहा कि एक लड़की के पिता हैं आप। थोड़ी सी भी शर्म हो तो माफी मांगिए। उन्होंने कहा कि आपके शब्द वरना आपके घर की लक्ष्मी को कोई उठा ले जाएगा। क्या लड़की कोई सामान है जिसको कोई उठाकर ले जाएगा।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कब तक आपके जैसे लोग एक औरत को पहले पिता और फिर पति की संपत्ति समझते रहेंगे। कुमार विश्वास जी आपने सोनाक्षी सिन्हा के विवाह पर तो घटिया तंज किया ही साथ ही अपने अंदर महिलाओं के लिए जो सोच है उसे भी उजागर कर दिया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान कवि कुमार विश्वास के दिए एक बयान पर पूरा बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कुमार विश्वास की आलोचना की जा रही है। अपने बयान में कुमार विश्वास ने कहा कि अपने बच्चों को रामायण पढ़वाइए। ऐसा न हो कि घर का नाम रामायण हो और आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...