7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यलड़की को सड़क पर दिनदहाड़े दबोचा और तमाशबीन बने रहे लोग, महाराष्ट्र...

लड़की को सड़क पर दिनदहाड़े दबोचा और तमाशबीन बने रहे लोग, महाराष्ट्र में क्या हो गया!

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ज‍िले के पाथर्डी तालुका के तीसगांव में एक युवक ने दिनदहाड़े सड़क पर एक लड़की से छेड़छाड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान अचरज की बात यह रही क‍ि पूरे घटनाक्रम में लड़की की मदद के ल‍िए कोई शख्‍स सामने नहीं आया। छेड़छाड़ करने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। छेड़छाड़ के वीडियो को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ट्विटर पर पुल‍िस को टैग करते हुए वीड‍ियो पोस्‍ट क‍िया है। उन्‍होंने ल‍िखा है क‍ि अहमदनगर जिले के पाथर्डी तालुका के तीसगांव शहर में सड़क पर लड़कियों से छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े सड़क पर लड़कियों के साथ इस तरह का उत्पीड़न लड़कियों की सुरक्षा के लिए गंभीर और चिंताजनक है। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने अहमदनगर के एसपी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

क्‍या है पूरा मामला
वायरल वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि दो लड़कियां सड़क पर चल रही थीं। तभी एक युवक ने लड़की को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक लड़की बचकर भाग जाती है। इस पर लड़का दूसरी लड़की को पकड़ा लेते हैं और छेड़छाड़ करता है। इस पूरी घटना का वहां खड़े एक शख्स ने वीड‍ियो शूट कर लिया। इसके बाद उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this