5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रेन के अंदर आर्मी मैन और पुलिस वाले के बीच हुई तीखी...

ट्रेन के अंदर आर्मी मैन और पुलिस वाले के बीच हुई तीखी बहस, पैसेंजर से 200 रुपये लेने के आरोप में लगाई क्लास

Published on

अगर पुलिस देश के भीतर कानून व्यवस्था बनाए रखती है। तो देश के जवान भी दिन-रात देश की सीमाओं पर पूरे देश की रक्षा करते है। लेकिन अगर इन दोनों के बीच ही कभी विवाद की स्थिति बन जाए तो क्या होगा। इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का बताया जा रहा है। क्लिप में आर्मी मैन और पुलिस वाले के बीच तीखी झड़प देखने को मिलती है।

जिसमें आर्मी मैन पुलिस वाले पर यह आरोप लगाता है कि उसने पैसेंजर से 200 रुपये लिए है। इसको लेकर दोनों के बीच तगड़ा क्लेश होता है। करीब सवा मिनट के वीडियो में पुलिस वाला यह मानने को ही तैयार नहीं होता कि उसने पैसे लिए है। जिसके लेकर देखते ही देखते बातचीत क्लेश में बदल जाती है।अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://x.com/gharkekalesh/status/1890458788773126463?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1890458788773126463%7Ctwgr%5Eb6523b5137bc4d833468e40d15275d804486db7f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fviral%2Ftrending%2Famritsar-express-verbal-fight-erupted-between-army-man-and-policeman-for-taking-200-bribe-from-passenger-video-goes-viral%2Farticleshow%2F118268599.cms

पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा…
इस वीडियो में एक आर्मी मैन को पुलिस वाले से भिड़ते देखा जा सकता है। आर्मी मैन, पुलिस वाले पर आरोप लगाता है कि उसने पैसेंजर से 200 रुपये लिए है। यह सुनकर पुलिस वाला भड़क जाता है और उससे पुछने को कहता है। जब आर्मी का जवान उस शख्स से ये बात बुलवाता है कि पुलिस वाले ने सच में 200 रुपये लिए तो, पुलिस वाला उस पैसेंजर को ही नशे में बताने लगता है।

वह कहता है कि शराबी और नशेड़ी है। जिसके जवाब में आर्मी मैन कहता है कि वो नशे में है, इसका मतलब ये नहीं कि आप उसके सारे पैसे छीन लें। लेकिन पुलिस वाला खुद को लगातार भड़के हुए अंदाज में खुद को बेकसूर बता रहा होता है। इस दौरान वह पैसेंजर भी पुलिस वाले पर मारने का आरोप लगाने लगता है।

जिसके बाद पुलिस वाला आर्मी मैन से पूछता है कि उसके पास क्या सबूत है कि उसने पैसे लिए है। फिर पुलिस वाला उस पैसेंजर को पकड़ने लगता है। जिस पर आर्मी मैन उसे पैसेंजर को मारने से मना करता है। तो पुलिस वाला उसे कहता है कि आप मुझे मत बताइए कि क्या करना चाहिए। फिर भी आर्मी का जवान लगातार पुलिस वाले से यही पूछता रहता है कि पहले ये बताओ कि पैसे क्यों लिए?

करीब 77 सेकंड का यह वीडियो इसी क्लेश में खत्म हो जाता है। @gharkekalesh ने X पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- एक यात्री से ₹200 लेने को लेकर भारतीय रेलवे के अंदर एक भारतीय सेना के जवान और एक पुलिसकर्मी के बीच हुआ क्लेश।

आर्मी से पंगा पड़ेगा महंगा…
ट्रेन के अंदर आर्मी जवान को क्लेश करता देख यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पुलिस वाले को सेना के एक जवान ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लेकिन उसने गलत व्यक्ति से पंगा लिया है। दूसरे यूजर ने कहा कि ₹200 के लिए इतना हंगामा? भाई, इनको भी यूपीआई चालू करवा दो, डायरेक्ट अकाउंट में डाल देंगे।

एक अन्य यूजर ने कहा कि रेल यात्रा अब घटनाओं से भरी हुई है। सेना का एक जवान यात्री के 200 रुपये के लिए लड़ रहा है, लेकिन अगर यह यहीं नहीं रुका तो कई यात्रियों को 200 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...