9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यगांधीनगर के गढ़ में AAP की सेंधमारी, गुलाब सिंह बोले आ रहा...

गांधीनगर के गढ़ में AAP की सेंधमारी, गुलाब सिंह बोले आ रहा ‘ऑपरेशन आल आउट’

Published on

अहमदाबाद

गुजरात बीजेपी का मजबूत गढ़ है, गांधीनगर इसका एपीसेंटर। गांधीनगर में बीजेपी 1989 से अपना वर्चस्व बनाए हुए है। बीजेपी के इसी गढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) ने सेंधमारी की है। आम आदमी पार्टी ने गांधीनगर विधानसभा और माणसा के सरपंच, उपसरपंच, सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा है। गुजरात आप के चुनाव प्रभारी और दिल्ली की माटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव ने इन सभी को टोपी और पटका पहनकर पार्टी में स्वागत किया। गुलाब सिंह ने मौके पर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में सरपंचों, उप-सरपंचों और सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े हैं। गुलाब सिंह ने कहा पार्टी गुजरात में प्रचार को और तेज करेगी। पार्टी सभी विधायक और मंत्री गुजरात के लिए निकलेंगे।

पूरा जोर लगाएगी आप
गुलाब सिंह ने धनतेरस और दिवाली की शुभकामनाएं देते कहा कि आप से गुजरात के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। पार्टी को मिल रहे समर्थन से ये उम्मीदें और बढ़ गई हैं। गुलाब सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया के साथ दिल्ली और पंजाब के मंत्री और विधायक सभी चुनाव प्रचार के लिए गुजरात आएंगे। गुलाब सिंह ने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन के लिए वोट करेगी। युवा और विद्यार्थी नेता युवराज सिंह जाडेजा ने इस मौके पर कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और इससे भ्रष्ट भाजपा सरकार की नींद हराम हो गई है।

अब तक 73 प्रत्याशी घोषित
आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पूरा जोर लगा रही है। पार्टी अभी तक छह सूची जारी कर चुकी है। इसमें कुल 73 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से सूची में अक्तूबर के अंत नवंबर में आने की उम्मीद की जा रही है। आप ने प्रदेश की सभी 182 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी हिमाचल से अधिक फोकस गुजरात पर कर रही है। अरविंद केजरीवाल खुद मिशन गुजरात को संभाल रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...