14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव से पहले AAP को करारा झटका, टिकट नहीं मिला तो...

दिल्ली चुनाव से पहले AAP को करारा झटका, टिकट नहीं मिला तो सात विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है. टिकट नहीं मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसमें त्रिलोकपुरी विधायक रोहित महरौलिया, जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर विधायक मदनलाल, पालम विधायक भावना गौड़, महरौली विधायक नरेश यादव, आदर्श नगर सीट से पवन शर्मा और बिजवासन सीट से विधायक बीएस जून का नाम शामिल है.

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने अपने पत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी जिस ईमानदार विचारधारा पर बनी थी, उस विचारधारा से पार्टी अब पूरी तरह भटक चुकी है. आम आदमी पार्टी की यह दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी है.

महरौली विधायक नरेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया. उन्होंने लिखा कि मैंने आम आदमी पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए जॉइन की थी, लेकिन आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है. मैंने महरौली विधानसभा सीट पर पिछले 10 साल से लगातार 100 फीसदी से ज्यादा ईमानदारी से काम किया है. महरौली की जनता जानती है कि मैंने ईमानदारी की राजनीति, अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है. लेकिन आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से करप्शन में लिप्त है.

नरेश यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझसे कहा कि इस पार्टी को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि इन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है. आम आदमी पार्टी में कुछ ही लोग ईमानदारी की राजनीति करने वाले बचे हैं. सिर्फ उनसे मेरी दोस्ती रहेगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उदय अन्ना आंदोलन के जरिए हुआ था. पार्टी का उद्देश्य भारतीय राजनीति से करप्शन को मिटाना था, लेकिन मैं दुखी हूं कि पार्टी इसे लेकर बिल्कुल भी काम नहीं कर पाई.

‘मेरा आम आदमी पार्टी से भरोसा पूरी तरह से खत्म: मदनलाल
वहीं, कस्तूरबा नगर विधायक मदनलाल ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मेरा आम आदमी पार्टी से भरोसा पूरी तरह से खत्म हो चुका है, इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं.

बनावटी लोगों से आज से मेरा नाता ख़त्म: रोहित मेहरौलिया
त्रिलोकपुरी विधायक रोहित मेहरौलिया ने इस्तीफा देते हुए X पर लिखा कि जिन्हें बाबासाहब आंबेडकर की केवल फोटो चाहिए, उनके विचार नहीं. ऐसे मौका-परस्त और बनावटी लोगों से आज से मेरा नाता ख़त्म. मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं.

पार्टी करप्शन और भाई-भतीजावाद का कटोराः राजेश ऋषि
जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि ने इस्तीफा देते हुए X पर लिखा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर आधारित थी. पार्टी से मैंने इन मूल्यों से एक महत्वपूर्ण दूरी देखी है. साथ ही कहा कि पार्टी करप्शन और भाई-भतीजावाद का एक कटोरा बन गई है, जो लोग अखंडता के संरक्षक होने वाले थे, वे इसके सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता बन गए हैं, मैं अब एक ऐसे संगठन का हिस्सा नहीं बन सकता जिसने अपनी नैतिक दिशा को खो दिया है.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...