नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ में एनडीटीवी कॉन्क्लेव ‘साड्डा पंजाब’ में चुनाव में मुफ्त रेवड़ी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘साड्डा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी’इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा अगर आप मुफ्त की रेवड़ियों की बात करते हैं तो सबसे पहले सांसदों (MP’s) को मिलने वाली मुफ्त की सुविधाओं पर बैन लगाओ। राघव चड्ढा ने आगे कहा कि उनकी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात में “50 किलोमीटर पैदल चलने” के लिए मजबूर किया।
