11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिटमाटर की माला पहनकर संसद में बैठे AAP सांसद, कैमरे के सामने...

टमाटर की माला पहनकर संसद में बैठे AAP सांसद, कैमरे के सामने उठाकर दिखाते रहे, मचा हंगामा

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा में आज आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता टमाटर की माला पहनकर आ गए। इस पर कई सदस्यों ने आपत्ति जताई। दरअसल, सुबह जब उच्च सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो जेडीयू के सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े को बोलने का मौका मिला। उस समय कैमरे पर कई सांसद दिखाई दे रहे थे। इसमें हेगड़े के पास बैठे AAP सांसद भी थे। वह काले चश्मा पहने थे और बार-बार टमाटर की माला को ऊपर उठा रहे थे। उनके आगे वाली कतार में आप के सांसद राघव चड्ढा भी बैठे हुए थे। हंगामा बढ़ा तो राज्यसभा के सभापति ने खड़े होकर सांसद का नाम लिए बगैर नाराजगी जताई। कुछ देर बाद हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस समय टमाटर के रेट 200 रुपये के ऊपर हैं। विपक्ष इस पर सरकार को घेरता रहा है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद से संसद परिसर में टमाटर की माला पहने फोटोग्राफरों को पोज भी दिए। आप सांसद ने टमाटर की माला में अदरक को भी गूंथा था। दरअसल, अदरक का रेट भी आसमान पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक टमाटर के अलावा, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन की कीमतें पिछले साल के मुकाबले जुलाई में दोगुनी से अधिक हो गई हैं।आप सांसद ने कहा कि अदरक भी टमाटर को टक्कर दे रहा है। राज्यसभा के सभापति ने कहा कि उन्हें सुशील गुप्ता की यह वेशभूषा देख तकलीफ हुई। गुप्ता ने कहा कि जब कोई सोने की माला पहन कर संसद आ सकता है तो महंगे टमाटर की क्यों नहीं?

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...