10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली MCD में भी AAP ने चला दिया झाड़ू, BJP को झटका,...

दिल्ली MCD में भी AAP ने चला दिया झाड़ू, BJP को झटका, कांग्रेस साफ

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की झाड़ू चलने वाली है। पिछले डेढ़ दशक से एमसीडी में काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हार का मुंह देखना पड़ सकता है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार आप बंपर बहुमत के साथ एमसीडी में आ रही है। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 146-156 सीटें मिल सकती हैं।

दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डों के नतीजे लॉक हो चुके हैं। रिजल्ट 7 दिसंबर को आएगा। एग्जिट पोल के नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी की एमसीडी चुनावों में बल्ले-बल्ले होने की उम्मीद है। न्यूज चैनल ‘आज तक’ के एग्जिट पोल की मानें तो आम आदमी पार्टी (AAP)को स्थानीय मुद्दों पर दिल्लीवालों का चौतरफा समर्थन मिल रहा है। एग्जिट पोल में विधानसभा चुनाव के बाद एमसीडी में भी झाड़ू चलने का इशारा किया गया है। सर्वें के मुताबिक आप को पूर्वांचलियों का 43 पर्सेंट, पंजाबियों का 58 पर्सेंट, दिल्लीवासियों का 42 पर्सेंट, बंगालियों का 42 पर्सेंट, साउथ इंडियन का 58 पर्सेंट, पहाड़ियों का 36 पर्सेंट और अन्य में 42 पर्सेंट लोगों ने समर्थन दिया। एग्जिट पोल के मुताबिक एमसीडी चुनाव में झाड़ू चलने वाली है। आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 69-91 सीटें ही मिलती दिख रही है।

दिल्ली MCD में बीजेपी साफ, आप की ‘सरकार’
हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार भी दिल्ली एमसीडी में आप को बहुमत मिलता दिख रहा है। अगर एग्जिट पोल की माने तो आप को 146-156 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 84-94 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 6-10 सीटें जबकि अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती है।

महिला-पुरुष वोटरों का रुझान जान लीजिए
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 46 प्रतिशत महिलाएं वोट देती दिख रही हैं। वहीं आप को 40 प्रतिशत पुरुष वोटर्स का साथ मिलता दिख रहा है। बीजेपी को 34 फीसदी महिला वोटर जबकि 36 फीसदी पुरुष वोटर साथ देते दिख रहे हैं। कांग्रेस को 9 फीसदी महिला वोटर और 11 फीसदी पुरुष वोटर साथ दिख रहे हैं। वहीं अन्य को 11 फीसदी महिला वोटरों ने वोट दिया है जबकि 13 प्रतिशत पुरुष वोटर अन्य के साथ हैं।

MCD में भी चलेगी झाड़ू
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट बोल के अनुसार, बीजेपी को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। आप को 43 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। कांग्रेस को महज 10 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

दिल्ली MCD में खत्म होगा बीजेपी का डेढ़ दशक का राज
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की बंपर बहुमत के साथ आएगी। आप को 149-171 सीटों का अनुमान लगाया गया है। वहीं बीजेपी 69-91 सीटों पर सिमट जाएगी। कांग्रेस को महज 3-7 सीटें मिलेंगी। अन्य को 5-9 सीटें मिलती दिख रही हैं।

दिल्ली MCD में पिछली बार से बदला हुआ है सीन
इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव का सीन पिछले चुनावों से बिल्कुल बदला हुआ है। 2012 तक मामला बीजेपी और कांग्रेस के बीच का था। लेकिन राजधानी में आप की एंट्री के बाद टक्कर त्रिकोणीय होती चली गई है। इसके साथ ही तीनों एमसीडी के एक हो जाने से भी तस्वीर बदली हुई है। 2012 के चुनाव में एमसीडी में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था। उस चुनाव में बीजेपी 36.74 फीसदी वोट पाकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। कांग्रेस 30.54 फीसदी वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थी। 2017 के चुनाव में AAP की एंट्री के बाद बीजेपी अपना जनाधार बचाने में कामयाब रही थी, लेकिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। 2017 के चुनाव में बीजेपी को 36.02 फीसदी वोट मिले थे। AAP ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया। AAP बीजेपी के बाद 26.21 फीसदी वोट पाकर दूसरे नंबर पर आ गई। जबकि कांग्रेस 21.21 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई।

2017 के MCD चुनाव का आंकड़ा जान लीजिए
2017 के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने उस दौरान तीनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 181 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने उत्तरी नगर निगम के 103 में से 64 सीटें जीत दर्ज की थी। दक्षिण निगम की 104 में से 70 सीटें जीती थी। पूर्वी दिल्ली में 63 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2017 के MCD चुनाव में आप को महज 48 सीटें मिल पाई थी। जबकि कांग्रेस को 30 सीटें ही मिल पाई थी। अन्य के खाते में 11 सीटें गई थी।

Latest articles

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

नगर निगम: एमआईसी की बैठक में 19 मुद्दों पर मंथन, स्वच्छता के लिए जमीन पर उतरीं कमिश्नर

भोपाल। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर मालती राय और कमिश्नर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...