7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'गुजरात में बनेगी AAP की सरकार', अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में...

‘गुजरात में बनेगी AAP की सरकार’, अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिखकर किया दावा

Published on

सूरत,

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिखकर दिया कि प्रदेश में AAP की सरकार बनेगी. केजरीवाल ने कहा कि यही वजह है कि बीजेपी इस बार बौखलाई हुई है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 27 साल से सत्ता में रहने वाली BJP बुरी तरह बौखलाई है. सड़क पर किसी से भी पूछो वो कहेगा कि BJP या AAP को वोट करेगा, लेकिन 5 मिनट की बातचीत के बाद वो बताएगा कि आम आदमी पार्टी कहने में डर लगता है. यही कारण है कि BJP बौखलाई हुई है.

गुजरात में वोटर को BJP से डर: केजरीवाल
गुजरात पहला ऐसा राज्य है जहां आम आदमी वोट देने की बात कहने से डरता है. उसे लगता है कि भाजपा वाले मारेंगे. केजरीवाल ने दावा कहा कि कांग्रेस का वोटर ढूंढने से नहीं मिलता. इस बार BJP का बड़ा वोट बैंक AAP को वोट करेगा. केजरीवाल ने कहा कि मेरी राजनीतिक भविष्यवाणी सत्य हुई है, फिर से लिखकर भविष्यवाणी कर रहा हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है.

पुरानी स्कीम लागू करने का दिया आश्वासन
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात के सभी सरकारी कर्मचारियों को आश्वासन देना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनेगी तो 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं हवा में ये बात नहीं कर रहा हूं, हमने पंजाब में ओपीएस लागू कर दिया है.

वीडियो बनाने वाली कंपनी बनी बीजेपी: केजरीवाल
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मसाज पार्लर वाले बयान पर केजरीवाल ने कहा कि BJP ने दिल्ली में एक गारंटी दी है कि हर वार्ड में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे. बीजेपी वीडियो बनाने की कंपनी बन गई है. जनता तय करेगी कि उन्हें कौन चाहिए. गुजरात में कितनी सीटें आएंगी इस पर उन्होंने कहा कि गुजरात में हमारी सरकार बन रही है तो AAP की सीटें 92 के ऊपर आएंगी और बीजेपी की उससे नीचे आएंगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this