11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलअभिषेक का बल्ला गरजा, गेंदबाज भी चमके, वर्ल्ड चैंपियन भारत ने जिम्बाब्वे...

अभिषेक का बल्ला गरजा, गेंदबाज भी चमके, वर्ल्ड चैंपियन भारत ने जिम्बाब्वे को दिखाया आईना

Published on

हरारे

जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मिली अप्रत्याशित हार के एक दिन बाद ही उसी मैदान पर युवा टीम इंडिया की प्रचंड बल्लेबाजी देखने को मिली। असमान उछाल वाली पिच पर एक समय भारत का स्कोर 10 ओवर में 74 रन था। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने गियर बदला और फिर रिंकू सिंह का भी तूफान देखने को मिला। इससे टीम ने 2 विकेट पर 234 रन ठोक दिए। जवाब में जिम्बाब्वे के विकेट गिरने का सिलसिला पहले ही ओवर में शुरू हो गया। टीम की पारी 19वें ओवर में 134 रनों पर सिमट गई। भारत की इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

खराब शुरुआत के बाद विस्फोटक बैटिंग
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। कप्तान शुभमन गिल ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले में भारत का स्कोर 36 रन ही था। लेकिन इसके बाद बाएं हाथ के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने तेज बल्लेबाजी करके खूब रन बटोरे और मेजबान टीम के गेंदबाजों को असहाय कर दिया।

इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपना पहला इंटरनेशनल शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली और वेलिंग्टन मसाकाद्जा की गेंद पर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने अपनी विध्वंसक पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने अंत तक नाबाद रहते हुए 47 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। भारतीय उपकप्तान ने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा रिंकू सिंह ने एक बार फिर जबरदस्त फिनिशिंग करते हुए महज 22 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर नाबाद 48 रन बनाए।

नहीं चले जिम्बाब्वे के बल्लेबाज
पहले ही ओवर में जिम्बाब्वे के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गिया। मुकेश कुमार ने इनोसेंट काइया को बोल्ड किया। लेकिन फिर ब्रायन बेनेट ने तेजी से रन बनाए। 3 ओवर में जिम्बाब्वे ने 40 रन बना लिए थे लेकिन फिर मुकेश ने 9 गेंद पर 26 रन बनाने वाले ब्रायन को बोल्ड कर दिया। इसके बाद जिम्बाब्वे के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। चौथे ओवर में आवेश खान दो विकेट लिए। उन्होंने डिओन माइयर्स और कप्तान सिकंदर रजा को आउट किया।

वेस्ली मधेवेरे ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ी 43 रनों की पारी खेली लेकिन उन्होंने 39 गेंदों का सामना किया। निचले क्रम में ल्यूक जोंग्वे ने 33 रनों का योगदान दिया। जिम्बाब्वे की पारी 19वें ओवर में 134 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए मुकेश कुमार और आवेशन खान ने 3-3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई के 4 ओवर में सिर्फ 11 रन बने। उन्होंने दो शिकार किए। सीरीज का तीसरा मैच इसी मैदान पर बुधवार को खेला जाएगा।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...