9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यहोली के उल्लास में उड़ा अबीर-गुलाल तो जुमा नमाज में दुआ के...

होली के उल्लास में उड़ा अबीर-गुलाल तो जुमा नमाज में दुआ के लिए उठे हाथ, संभल से भाईचारे की शानदार तस्वीर

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश में बीते साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद सर्वें के दौरान हुई हिंसा के बाद जहां एक ओर तमाम तरह की अटकलों का दौर शुरू हुआ, तो वहीं पुलिस के लिए होली और जुमे की नमाज चुनौती थी, लेकिन पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लोगों ने जमकर होली खेली। इसके बाद तय समय पर जुमे की नमाज संभल जामा मस्जिद में अदा की गई।

होली के त्योहार और जुमे की नमाज को लेकर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग चर्चा करते रहे कि मुठ्ठी भर लोग संभल की फिजा खराब नहीं कर सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि होली और जुमे की नमाज एक साथ हुई है। पहले भी ऐसा हुआ है। संभल में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम होती रही और इस बार आपसी सौहर्दपूर्ण तरीके से होली खेली गई और जुमे की नमाज अदा की गई।

शुक्रवार सुबह से ही हिंदुओं ने होली का पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की। होली त्योहार के मद्देनजर जुमे की नमाज का समय दोपहर 2:30 बजे निर्धारित था और ठीक वैसा ही हुआ। समय पर ही जुमे की नमाज अदा की गई। नगर की विभिन्न मस्जिदों समेत खास तौर पर शहर की शाही जामा मस्जिद में 2:30 बजे नमाज अदा की गई।

साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी ढाई बजे जुमे की नमाज हुई। शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने 2:30 बजे पर जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा किए जाने का ऐलान किया। शाही जामा मस्जिद पर स्थानीय अफसर भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। पहले होली का पर्व सकुशल संपन्न हुआ और इसके बाद जुमे की नमाज पूरे सुकून के माहौल में अदा की गई। शहर इमाम हजरत हुसैन साहब वारसी ने जुमे की नमाज अदा कराते हुए मुल्क और शहर में अमन शांति के लिए दुआ मांगी। लोगों ने भी जुमे की नमाज अदा करते हुए दुआ मांगी। नमाज अदा कर लोग सकुशल अपने घरों को लौट गए।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...